फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Glimpses of culture seen in Police Border Vikas Utsav

पुलिस बॉर्डर विकास उत्सव में दिखी संस्कृति की झलक

Sun, 17 Oct 2021 07:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 07:21 PM IST
विज्ञापन
Glimpses of culture seen in Police Border Vikas Utsav
उत्तरकाशी के हर्षिल गांव में आयोजित पुलिस बॉर्डर उत्सव में प्रदर्शनी का निरीक्षण करते गढ़वाल डी - फोटो : UTTER KASHI
सीमांत जनपद के हर्षिल गांव में रविवार को उत्तराखंड पुलिस बॉर्डर विकास उत्सव रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुरू हो गया। इस अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राओं, पुलिस जवानों एवं संवेदना समूह के कलाकारों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। उत्सव में स्थानीय संस्कृति की झलक देेखने को मिली।
विज्ञापन

दो दिवसीय उत्तराखंड पुलिस बॉर्डर विकास उत्सव का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे डीआईजी गढ़वाल (पुलिस उप महानिरीक्षक) करण सिंह नगन्याल ने दीप जलाकर किया। डीआईजी ने कहा कि बॉर्डर उत्सव का मुख्य उद्देश्य सीमांत क्षेत्रों के खान-पान, रहन-सहन, संस्कृति, परंपराओं एवं विकास को बढ़ावा देना है। 1962 चीन-भारत युद्ध के बाद स्थानीय लोगों ने सीमांत गांव से निचले क्षेत्रों में पलायन किया। इस कारण यह गांव खाली हुए। उन्होंने गैर आबाद सीमांत गांव को आबाद करने एवं स्थानीय लोगों की क्या समस्याएं हैं उनके निराकरण के लिए शीघ्र समीक्षा बैठक कर रिपोर्ट शासन को सौंपने का आश्वासन दिया। डीआईजी ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। खेल विभाग द्वारा आयोजित बालीवॉल प्रतियोगिता फाइनल मैच का शुभारंभ किया। डीएम मयूर दीक्षित ने उत्सव के सफल आयोजन के लिए पुलिस प्रशासन को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर एसपी मणिकांत मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख विनीता रावत, भाजपा नेता जगमोहन रावत, पूर्व विधायक ज्ञानचंद, गुमान सिंह नेगी, भगवान सिंह राणा, नागेंद्र सिंह, दिनेश भट्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed