{"_id":"5749cae64f1c1b6f48691053","slug":"girl-missing","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूसलाधार बारिश से गदेरों में आया उफान, किशोरी लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूसलाधार बारिश से गदेरों में आया उफान, किशोरी लापता
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
Updated Sat, 28 May 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार शाम को भंडारस्यूं क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश से गदेरों में आया उफान आम जन पर भारी पड़ गया। बारिश से बचने के लिए जुणगा गदेरे के किनारे एक घराट में छिपी एक किशोरी लापता हो गई है। यहां मकोरा खड्ड में आए उफान में अस्सी बकरियां लापता हो गईं।
विज्ञापन
भंडारस्यूं के जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण सिंह भंडारी ने बताया कि शनिवार शाम को क्षेत्र में मूसलाधार बारिश से बचने के लिए कुछ बच्चे जुणगा गदेरे के किनारे बने दयालू लाल के घराट में छिप गए थे। अचानक गदेरे में उफान के साथ भारी मलबा आने से बाकी बच्चों ने तो भाग कर जान बचाई, लेकिन घराट में छिपी पूर्व प्रधान शरद सिंह नेगी की 17 वर्षीय बेटी सुनैना का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
ब्रह्मखाल-जुणगा मोटर मार्ग पर मकारो खड्ड पर बने मोटर पुल पर भारी मलबा आने से यहां यातायात अवरुद्ध हो गया है। इस पुल के नीचे गंभीर सिंह भंडारी की 55 और सौदान सिंह कैंतुरा की 25 बकरियों का भी कुछ पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन