फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   General Manager of Jal Sansthan visited the affected areas

जल संस्थान की महाप्रबंधक ने किया प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

Thu, 05 Aug 2021 06:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 06:27 PM IST
विज्ञापन
General Manager of Jal Sansthan visited the affected areas
उत्तरकाशी में आपदा प्रभावित गांवों में पेयजल योजनाओं का जायजा लेती जल संस्थान की महाप्रबंधक नील - फोटो : UTTER KASHI
जल संस्थान की महाप्रबंधक नीलिमा गर्ग ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर पेयजल आपूर्ति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हुई है। फिर भी वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी गई है। बारिश का सीजन समाप्त होते ही पेयजल व्यवस्था पूर्णरूप से चाक चौबंद की जाएगी।
विज्ञापन

उत्तराखंड जल संस्थान की महाप्रबंधक नीलिमा गर्ग व अधीक्षण अभियंता यशवीर मल्ल ने मांडो, कंकराणी, कुरोली, तिलोथ, इंद्रावती गाड़ पेयजल योजनाओं का भी जायजा लिया। महाप्रबंधक ने बताया कि जल संस्थान के कर्मचारी आपदा प्रभावित क्षेत्रों में 24 घंटे तैनात हैं। मांडों के सभी प्रभावित परिवारों को वैकल्पिक व्यवस्थाओं के तहत पानी दिया जा रहा है। लगातार बारिश की वजह से स्थायी व्यवस्था बनाने में दिक्कत आ रही है। बारिश कम होते ही सभी आपदा प्रभावित क्षेत्रों में स्थायी व्यवस्था बहाल कर दी जाएगी। निरीक्षण के दौरान अधीक्षण अभियंता यशवीर मल्ल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed