फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Gangotri-Yamunotri valve today to be opened

आज खुलेंगे मां गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट

Fri, 28 Apr 2017 03:28 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला उत्तरकाशी
ब्यूरो/ अमर उजाला उत्तरकाशी Updated Fri, 28 Apr 2017 03:28 AM IST
विज्ञापन
Gangotri-Yamunotri valve today to be opened

शुक्रवार दोपहर 12.15 पर गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। इससे पूर्व बृहस्पतिवार को मां गंगा के मायके मुखबा गांव से गंगा जी की डोली यात्रा गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुई।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह से ही मुखबा में मां गंगा की विदाई की तैयारियां शुरू हो गईं थीं। प्रात: विशेष पूजा-अर्चना एवं आरती के बाद गंगा जी की डोली को सजाया गया। तय मुहूर्त के अनुसार दोपहर 1 बजे मुखबा से डोली यात्रा रवाना हुई। मां गंगा की डोली में सरस्वती की मूर्ति भी साथ रवाना हुई।
विज्ञापन


गंगा जी की डोली यात्रा में मुखबा के साथ ही धराली, हर्षिल समेत उपला टकनौर के ग्रामीण तथा कई तीर्थयात्री भी जयकारे लगाते हुए शामिल हुए। डोली ने मार्कण्डेय पुरी स्थित दुर्गा मंदिर में विश्राम किया। यहां से अन्नपूर्णा की मूर्ति को भी गंगा जी की डोली के साथ गंगोत्री के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डोली यात्रा शाम को भैरोंघाटी पहुंची। यहां रात्रि जागरण की व्यवस्था है। मंदिर समिति के अध्यक्ष मुकेश सेमवाल एवं सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर 12.15 बजे धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाएंगे।

इस मौके पर अनिता देवी, कमली देवी, शरद चंद्र सेमवाल, माया प्रसाद, नवीन सेमवाल, दुर्गा प्रसाद, सुमेरू सेमवाल, प्रेमलाल सेमवाल, भास्कर सेमवाल, शिवानंद सेमवाल, गणेश सेमवाल आदि श्रद्धालु मौजूद थे।

उधर, मां यमुना की डोली उनके मायके व शीतकालीन प्रवास खरसाली से शुक्रवार को अक्षय तृतीय पर्व पर शनिदेव की डोली की अगुवाई में सुबह 9.15 बजे यमुनोत्री के लिए रवाना होगी। दोपहर यमुना की डोली यमुनोत्री धाम पहुंचेगी, जहां विधिविधान से वैदिक मंत्रोच्चारण व पूजा-अर्चना के साथ 12.15 बजे मंदिर के कपाट खोले जाएंगे।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज आज यमुनोत्री-गंगोत्री में
पर्यटन और तीर्थाटन मंत्री सतपाल महाराज शुक्रवार को कपाट खुलने पर यमुनोत्री धाम पहुंचेंगे।  महाराज खरसाली से मां यमुना की डोली के साथ पैदल ही धाम के लिए प्रस्थान करेंगे। देर शाम पर्यटन मंत्री गंगोत्री धाम पहुंचकर गंगा आरती में शामिल होंगे। 29 अप्रैल को पर्यटन मंत्री हर्षिल से नेलांग- जादुंग वैली के लिए प्रस्थान कर नेलांग वैली एवं तिब्बत बार्डर का भ्रमण करेंगे।

यमुनोत्री धाम आए यात्रियों का स्वागत
यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने से पूर्व यात्री मां यमुना के दर्शन को पहुंचने लगे हैं। बड़कोट में यमुनोत्री धाम यात्रा पर आए उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश के दर्जनों यात्रियों का स्थानीय प्रशासन ने ढोल-नगाड़ों के साथ पारंपरिक तरीके से जोरदार स्वागत किया।


यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आने वाले यात्रियों के पहले जत्थे का स्थानीय प्रशासन ने गत वर्ष की भांति इस बार भी पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम के पश्चात कुछ यात्री खरसाली तो कुछ यमुनोत्री धाम के लिए निकल पड़े। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष अतोल रावत, मोहन सिंह गांववासी, ईओ अमरजीत कौर समेत कई मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed