फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Gangotri MLA listened to the problems of villagers

गंगोत्री विधायक ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

Wed, 16 Sep 2020 09:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
Gangotri MLA listened to the problems of villagers
उत्तरकाशी के डिडसारी क्षेत्र में सभा को संबोधित करते विधायक गोपाल रावत। - फोटो : UTTER KASHI
गंगोत्री विधायक गोपाल रावत ने भटवाड़ी प्रखंड के डिडसारी, बायणा, लौंथ्रू एवं औंगी गांव का भ्रमण कर जनसमस्याएं सुनीं और निस्तारण का भरोसा दिलाया। साथ ही गांवों में विधायक निधि से विभिन्न कार्य कराने की घोषणा की।
विज्ञापन

मंगलवार को विधायक गोपाल रावत डिडसारी गांव पहुंचे। बायणा गांव में विधायक ने महिला मंगल दल को जरूरी सामान की खरीद के लिए विधायक निधि उपलब्ध कराने के साथ ही पंचायत चौक का सौंदर्यीकरण कराने की घोषणा की। ग्रामीणों द्वारा सड़क में अधिग्रहित जमीन का प्रतिकर नहीं मिलने की शिकायत पर विधायक ने मौके पर ही पीएमजीएसवाई के सहायक अभियंता को शीघ्र प्रतिकर भुगतान के निर्देश दिए। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश चौहान, नागेंद्र चौहान, प्रधान संगठन के प्रांतीय महामंत्री प्रताप रावत, अरविंद नेगी, हंसराज चौहान, अमित सेमवाल, अवतार नेगी, सुनील राणा, प्रवीण प्रज्ञान, गजेंद्र मखलोगा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed