फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Gangotri Highway: Traffic jam caused by vehicles parked haphazardly.

गंगोत्री हाईवे : आड़े-तिरछे वाहनों से लग रहा है जाम

Sat, 06 Dec 2025 05:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sat, 06 Dec 2025 05:28 PM IST
विज्ञापन
Gangotri Highway: Traffic jam caused by vehicles parked haphazardly.
वाहन चालकों के साथ राहगिरों का चलना हुआ मुश्किल
विज्ञापन

उत्तरकाशी। ज्ञानसू कस्बे में आए दिन जाम की समस्या से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गंगोत्री हाईवे पर ज्ञानसू में वाहनों के लंबे जाम से राहगिरों को चलना मुश्किल हो गया है। शनिवार को भी दोपहर बाद करीब आधे घंटे तक जाम लगने से लोग परेशान रहे।
ज्ञानसू में गंगोत्री हाईवे पर दोनों तरफ से आड़े- तिरछे वाहन पार्क किए जाने से जाम की समस्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। घनी आबादी का रूप ले रहे ज्ञानसू में कस्बे में वाहनों का लंबा जाम लगने से स्कूली बच्चों सहित पैदल चलने वाले लोगों खासी दिक्कत झेलनी पड़ती है। शनिवार दोपहर बाद ज्ञानसू पेट्रोल पंप से लेकर पशु अस्पताल तक वाहनों का लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस को लंबे जाम खुलवाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि पुलिस ने हाईवे पार्क किए गए वाहनों को हटाकर जाम खुलवाया। नगर वासियों का कहना है कि पुलिस सिर्फ चालान काटने तक सीमित है। शहर में जाम की समस्या लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि ज्ञानसू में रोज जाम लगने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप रावत ने कहा कि ज्ञानसू सहित शहर के अन्य स्थानों पर जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। गंगोत्री हाईवे पर ज्ञानसू कस्बे में हर दिन जाम लग रहा है जिससे लोगों का हाईवे पर पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। उन्होंने पुलिस से जाम की समस्या से निपटने के लिए ठोस रणनीति तैयार करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed