{"_id":"570e763f4f1c1b9f574a6adb","slug":"gangotri-hermit-saints-expressed-fury-at-the-cottage-demolition","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगोत्री में कुटिया तोड़े जाने पर साधु संतों ने जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगोत्री में कुटिया तोड़े जाने पर साधु संतों ने जताया रोष
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
Updated Wed, 13 Apr 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोत्री धाम के पास चल रहे सड़क चौड़ीकरण के एक साधु की कुटिया तोड़े जाने पर साधु समाज ने रोष जताया है। उन्होंने राज्यपाल के सलाहकार को ज्ञापन सौंपकर साधु की कुटिया का निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
गंगोत्री के साधु संतों ने बताया कि गंगोत्री धाम से करीब तीन किमी पहले नंदी गुफा में बनी कुटिया में वर्षों से साधु संत तपस्यारत हैं। पहले यहां मौनी बाबा तपस्यारत थे। अब बीते बीस सालों से स्वामी भगीरथ गिरी यहां साधना कर रहे हैं।
विज्ञापन
बीते दिनों वे महाकुंभ में शामिल होने के लिए उज्जैन गए हुए हैं। उनकी अनुपस्थिति में सड़क चौड़ीकरण में लगे बीआरओ ने यह कुटिया क्षतिग्रस्त कर दी और सामान बाहर फैंक दिया। इस पर गंगोत्री धाम के तीर्थ पुरोहितों ने रोष जताया है।
विज्ञापन
ब्रह्मचारी हरिकृपानंद आदि साधु संतों ने 12 अप्रैल को गंगोत्री के दौरे पर आए राज्यपाल के सलाहकार को ज्ञापन सौंपकर इस पर रोष जताया। उन्होंने क्षतिग्रस्त की गई कुटिया के बदले स्वामी भगीरथी गिरी को कुटिया बनाकर देने की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने नंदी गुफा को तोड़े जाने का भी विरोध किया।