{"_id":"5ea446a58ebc3e90ac764da7","slug":"gangotri-dham-kapat-will-be-opened-today-on-akshaya-tritiya-utter-kashi-news-drn342608736","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज अक्षय तृतीया पर खोले जाएंगे गंगोत्री धाम के कपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज अक्षय तृतीया पर खोले जाएंगे गंगोत्री धाम के कपाट
विज्ञापन
गंगोत्री धाम के कपाट आज अक्षय तृतीया पर शुभ मुहूर्त में दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर खोले जाएंगे। परंपरा के अनुसार शनिवार को मुखबा गांव से मां गंगा की भोग मूर्ति को डोली यात्रा के साथ गंगोत्री धाम के लिए रवाना कर दिया गया। भैरोंघाटी स्थित प्राचीन भैरव मंदिर में रात्रि विश्राम के बाद डोली यात्रा आज गंगोत्री धाम पहुंचेगी।
लॉकडाउन का असर डोली यात्रा पर देखने को मिला। गांव से मां गंगा को विदा करने के लिए तीर्थ पुरोहित परिवार मंदिर तक भी नहीं आ पाए। उन्होंने अपने घरों से ही दीप धूप दिखाकर मां गंगा को विदाई दी। हर-हर गंगे, जय मां गंगे के नारे लगाए।
इससे पूर्व शनिवार सुबह से ही मुखबा स्थित गंगा मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो गया। मां गंगा के पुजारी सुधांशु सेमवाल सहित अन्य तीर्थ पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां गंगा की पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
गांव के तीथ पुरोहित परिवारों ने बारी-बारी से मंदिर आकर मां गंगा की पूजा अर्चना कर भोग चढ़ाया। इसके बाद श्री पांच मंदिर समिति गंगोत्री के अध्यक्ष पं. सुरेश सेमवाल और सचिव दीपक सेमवाल की अगुवाई में मुखबा गांव से दोपहर साढ़े 12 बजे मां गंगा की भोग मूर्ति को डोली यात्रा गंगोत्री धाम को रवाना हुई।
मुखबा से मार्कण्डेय पुरी पहुंचकर भी गंगा की पूजा-अर्चना की गई। यहां से देवी मंदिर होते हुए डोली यात्रा दुर्गम पगडंडी वाले पैदल रास्ते से जांगला पहुंची। यहां से सड़क के रास्ते डोली यात्रा पैदल ही भैरोंघाटी पहुंची। रात्रि विश्राम के दौरान डोली यात्रा में शामिल तीर्थ पुरोहितों ने यहां रात भर देवी जागरण कर भजन-कीर्तन किया।
डोली यात्रा में मंदिर समिति के अध्यक्ष एवं सचिव के साथ ही सहसचिव राजेश सेमवाल, सदस्य राकेश सेमवाल, गंगा पुरोहित सभा के अध्यक्ष पवन सेमवाल आदि समेत कुल 21 लोग शामिल हुए। इस दौरान एसडीएम भटवाड़ी देवेंद्र सिंह नेगी, पुलिस उपाधीक्षक कमल सिंह पंवार, सीएमओ डॉ. डीपी जोशी भी मौजूद रहे।