{"_id":"5707e8a54f1c1bc869c81170","slug":"gangotri-dham-door-half-open-on-may-9-at-12-am","type":"story","status":"publish","title_hn":"9 मई को साढ़े 12 बजे खुलेंगे गंगोत्री धाम के कपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
9 मई को साढ़े 12 बजे खुलेंगे गंगोत्री धाम के कपाट
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
Updated Fri, 08 Apr 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार धाम यात्रा के प्रमुख तीर्थ गंगोत्री मंदिर के कपाट अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर आगामी नौ मई को दोपहर साढ़े 12 बजे श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाएंगे।
विज्ञापन
नवरात्र के शुभारंभ पर श्री पांच मंदिर समिति गंगोत्री के तीर्थ पुरोहितों की बैठक में कपाटोद्घाटन का मुहूर्त तय किया गया। समिति के अध्यक्ष मुकेश सेमवाल एवं सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर 9 मई को दोपहर साढ़े 12 बजे सिंह लग्न में गंगोत्री मंदिर के कपाट खुलेंगे।
विज्ञापन
इस दौरान श्रद्धालु मंदिर में जल रही अखंड ज्योति के दर्शन कर सकेंगे। एक दिन पहले आठ मई को गंगा के मायके मुखबा से मां गंगा की भोग मूर्ति को डोली यात्रा के साथ रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
रात को भैरोंघाटी में रात्रि विश्राम के बाद डोली नौ मई की सुबह गंगोत्री पहुंचेगी। डोली यात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल होकर पुण्य के भागी बनेंगे। उधर यमुनोत्री मंदिर के कपाट भी नौ मई को खुलने हैं, लेकिन इसका मुहूर्त आगामी 12 अप्रैल को यमुना जयंती के दिन तय किया जाएगा। ब्यूरो