फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Ganga Vichar Manch started cleanliness drive in Yamuna river

Uttarkashi News: गंगा विचार मंच ने यमुना नदी में चलाया स्वच्छता अभियान

Mon, 19 May 2025 05:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Mon, 19 May 2025 05:52 PM IST
विज्ञापन
Ganga Vichar Manch started cleanliness drive in Yamuna river
उत्तरकाशी। गंगा विचार मंच की ओर से यमुनोत्री धाम में यमुना नदी में स्वच्छता अभियान चलाया गया। वहां पर नदी से कई टन कपड़े और कूड़ा निकालकर निस्तारण के लिए दिया गया। मंच की ओर से यात्रियों को जागरूक किया गया कि यमुना नदी में कपड़े प्रवाहित करने से वे दूषित हो रही है।
विज्ञापन

यमुनोत्री धाम में श्रद्धालु श्रद्धा के नाम पर मां यमुना में साड़ियां और अन्य वस्त्र प्रवाहित करते हैं। वहीं कई लोग स्नान के बाद अपने पुराने कपड़े भी नदी में फेंक देते हैं। इससे यमुना दूषित हो रही है। वहीं इसे रोकने के लिए प्रशासन की ओर से भी कोई कदम नहीं उठाए गए हैं। गंगा विचार मंच की ओर से यमुनोत्री धाम में तीर्थ पुरोहितों के साथ यमुना नदी में स्वच्छता अभियान चलाया गया। मंच के संयोजक लोकेंद्र बिष्ट ने बताया कि सफाई करने के साथ ही लोगों को नदी में कपड़े नहीं डालने के लिए प्रेरित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed