फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   ganga and bhagirathi river.

अरबों खर्च किए फिर भी मैला ढो रही है गंगा भागीरथी

Fri, 06 May 2016 09:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Fri, 06 May 2016 09:47 PM IST
विज्ञापन
ganga and bhagirathi river.
गंगा - फोटो : demo pic

गंगा को प्रदूषण मुक्त करने के लिए अरबों की सरकारी योजनाओं और सरकारी दावों के बावजूद गंगा भागीरथी अपने उद्गम से ही मैला ढोने को विवश है। चार साल पहले भागीरथी की बाढ़ में उत्तरकाशी जिला मुख्यालय की सीवर योजना अभी तक दुरुस्त नहीं की जा सकी है। गंगोत्री धाम में भी निर्माणाधीन सीवर ट्रीटमेंट योजना अभी तक चालू नहीं हो पाई है। यही कारण है कि जगह-जगह सीवर सीधे गंगा भागीरथी में जा रही है।

विज्ञापन


गंगा को प्रदूषण मुक्त करने के लिए करीब आठ करोड़ रुपये लागत से जिला मुख्यालय पर सीवर ट्रीटमेंट योजना का निर्माण किया गया था। अगस्त 2012 और जून 2013 में भागीरथी की बाढ़ में योजना क्षतिग्रस्त हुई। बार-बार मांग करने पर बीते साल सीवर ट्रीटमेंट योजना को दुरुस्त करने के लिए 4.84 करोड़ रुपये बजट स्वीकृत हुआ।
विज्ञापन


बजट से योजना की मरम्मत की जा रही है। अनुबंध के मुताबिक जुलाई 2016 तक कार्य पूरा होना है, लेकिन काम की धीमी रफ्तार के चलते तय समय में काम पूरा होने के आसार नहीं हैं। दो दिनों से जोशियाड़ा मोटर पुल से गुजर रही सीवर की राइजिंग मेन लाइन क्षतिग्रस्त होने से सीवर की गंदगी गंगा में जा रही है। उधर, गंगोत्री में बन रही 8.29 करोड़ सीवर ट्रीटमेंट योजना का निर्माण अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। तमाम होटल, आश्रम एवं धर्मशालाओं की गंदगी सीधे गंगा में ही बहाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तरकाशी मुख्यालय की सीवर ट्रीटमेंट योजना बाढ़ में क्षतिग्रस्त हो गई थी। अब बजट मिलने पर इसे दुरुस्त कराया जा रहा है। गंगोत्री की सीवर ट्रीटमेंट योजना भी जुलाई 2016 में चालू करने का लक्ष्य है।
सुरेश पाल, परियोजना प्रबंधक, गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed