{"_id":"5f2c38908ebc3e4ada16e44f","slug":"fraudster-arrested-from-ghaziabad-utter-kashi-news-drn35236556","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठगी करने वाला गाजियाबाद से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठगी करने वाला गाजियाबाद से गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक अधिकारी बनकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में धरासू थाना पुलिस ने एक आरोपी को गाजियाबाद उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से नकद धनराशि व कुछ अन्य सामान सहित फर्जी दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं।
बीते एक अगस्त को गेंवला क्षेत्र निवासी प्रवीण रावत ने थाने में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया कि खुद को प्राइवेट बैंक का अधिकारी बता रहे एक व्यक्ति ने उसे फोन करके बैंक खाते व क्रेडिट कार्ड की जानकारी प्राप्त की थी, लेकिन जानकारी साझा करते ही उसके खाते से 3 लाख 83 हजार 992 हजार रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 में मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू की। ठग का सुराग लगाकर पुलिस ने बीते बुधवार को गाजियाबाद उत्तरप्रदेश से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
एसआई समीप पांडे ने बताया कि आरोपी सुनील कुमारनिवासी खोड़ा कॉलोनी गाजियाबाद के पास से एक लाख तीन हजार 500 रुपये नकद, करीब 35 हजार रुपये के कपड़े आदि सामान सहित तीन मोबाइल फोन, लैपटॉप, इंटरनेट डिवाइस तथा फर्जी वोटर कार्ड बरामद किया गया है। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी से अन्य घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है। इस सफलता पर पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने मामले का खुलासा करने वाली टीम को एक हजार रुपये पारितोषिक की घोषणा की है। टीम में एसआई समीप पांडे तथा कांस्टेबल डबल सिंह, ओसाफ खान व सुनील राणा शामिल रहे।