फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Four hectares of land got water from solar water lifting system

Uttarkashi News: सोलर वाटर लिफ्टिंग सिस्टम से चार हेक्टेयर भूमि को मिला पानी

Sun, 18 May 2025 06:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sun, 18 May 2025 06:05 PM IST
विज्ञापन
Four hectares of land got water from solar water lifting system
काश्तकार तीन साल से कर रहे हैं नकदी फसल तैयार
विज्ञापन




नौगांव (उत्तरकाशी)। बजलाड़ी गांव के मतेड़ा तोक असिंचित भूमि को सिंचित करने के लिए निजी बैंक के वित्तीय सहयोग से लगाया गया सोलर वाटर लिफ्टिंग सिस्टम काश्तकारों के लिए वरदान साबित हुआ है। काश्तकार पिछले तीन सालों से चार हेक्टेयर भूमि पर टमाटर, मटर, फ्रेंचबीन, शिमला मिर्च आदि नकदी फसलों का उत्पादन कर कमाई कर रहे हैं।

एक स्वैच्छिक संस्था की ओर से निजी बैंक के वित्तीय सहयोग से काश्तकारों को यह सुविधा दी गई है, जिसका बजलाड़ी, नरयूंका, पमाड़ी और खाबला गांव के 100 से ज्यादा काश्तकारों को लाभ मिल रहा है। बर्नी खड से 450 मीटर की ऊंचाई पर स्थित उखड़ भूमि पर पानी पहुंचाने के लिए वर्ष 2022 में बजलाड़ी गांव के मतेड़ा तोक में पांच हॉर्स पावर के 1.94 लीटर प्रति सेकेंड की क्षमता वाला सोलर वाटर लिफ्टिंग सिस्टम लगाकर बर्नी खड के जलस्रोत से जोड़ा गया था।
विज्ञापन




देवराणा घाटी फल एवं सब्जी उत्पादक एसोसिएशन के अध्यक्ष जयेंद्र सिंह राणा, काश्तकार बलदेब सिंह, जयपाल सिंह, शूरवीर सिंह, अजयपाल सिंह, नरेंद्र सिंह का कहना है कि मतेड़ा तोक में चार गांव के काश्तकारों की चार हेक्टेयर भूमि है, जो सिंचाई के अभाव में बेकार पड़ी थी। सोलर वाटर लिफ्टिंग सिस्टम लगने से यह भूमि आबाद हुई है, जिसका करीब 100 काश्तकारों को लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed