फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Forest department should deploy additional staff in bear-affected villages

Uttarkashi News: भालू प्रभावित गांवों में अतिरिक्त कर्मचारी तैनात करे वन विभाग

Sat, 29 Nov 2025 06:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sat, 29 Nov 2025 06:01 PM IST
विज्ञापन
Forest department should deploy additional staff in bear-affected villages
उत्तरकाशी। वन विभाग ने कोटबंगला में भटवाड़ी के भालू प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों के साथ कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला में ग्रामीणों ने भालू से अतिरिक्त सावधानियां बरतने की अपील की। वहीं भालू से परेशान लोगों ने अतिरिक्त कर्मचारी तैनात करने की मांग की।
विज्ञापन

शनिवार को वन चेतना केंद्र कोटबंगला में ब्लॉक प्रमुख ममता पंवार की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन किया गया। पंचायत प्रतिनिधियों ने वन विभाग के अधिकारियों के सामने भालू के हमलों की जानकारी दी। प्रभागीय वनाधिकारी डीपी बलूनी ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के कारण भालुओं के जीवन चक्र प्रभाव पड़ा है। इसलिए भालू आबादी वाले क्षेत्रों का रुख कर रहा है।
विज्ञापन

भालुओें की दहशत वाले क्षेत्र में कर्मचारी लगातार गश्त कर रहे हैं। भालू से निजात दिलाना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने भालू प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों से जंगल में अकेले नहीं जाने, भालू दिखने शोर मचाने, समूह के साथ यात्रा करने व रात के समय अकेले घर से बाहर न जाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों ने भालू प्रभावित गांवों में फायर सीजन की तर्ज पर अतिरिक्त कर्मचारी तैनात करने की मांग की। बैठक में जिला पंचायत सदस्य कुलदीप नेगी, पूर्व प्रधान अनिल रावत, रेंजर मुकेश रतूड़ी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed