फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Gangotri National Park: Trekking for Gomukh Tapovan trek will depend on the weather

Gangotri National Park: मौसम पर निर्भर करेगी गोमुख-तपोवन ट्रैक की ट्रैकिंग, इंतजार में टैकर

Fri, 05 May 2023 09:26 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Fri, 05 May 2023 09:26 PM IST
सार

गंगोत्री नेशनल पार्क के तहत गोमुख सहित तपोवन और केदारताल में पर्वतारोहण और ट्रैकिंग पर गत 20 अप्रैल से रोक लगी हुई है। जिसे पार्क प्रशासन शनिवार से खोलने जा रहा है।

विज्ञापन
Gangotri National Park: Trekking for Gomukh Tapovan trek will depend on the weather
गोमुख ट्रैक - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

गंगोत्री नेशनल पार्क के तहत पर्वतारोहण पर अभी भी संशय बना हुआ है। हालांकि पार्क प्रशासन शनिवार से पर्वतारोहण और ट्रैकिंग की अनुमति देने की बात कह रहा है। लेकिन पार्क प्रशासन यह भी कह रहा है कि मौसम की एडवाइजरी को देखते हुए ट्रैकिंग की अनुमति को वापस लिया जा सकता है।

विज्ञापन


गंगोत्री नेशनल पार्क के तहत गोमुख सहित तपोवन और केदारताल में पर्वतारोहण और ट्रैकिंग पर गत 20 अप्रैल से रोक लगी हुई है। जिसे पार्क प्रशासन शनिवार से खोलने जा रहा है। हालांकि अभी भी रोक पूरी तरह हट पाती है। यह स्थिति साफ नहीं हो पाई है। क्योंकि पार्क प्रशासन का कहना है कि अगर मौसम शनिवार को खराब होता है। तो किसी को भी गोमुख और तपोवन ट्रैक पर नहीं जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन


साउथ एक्ट्रेस नंदिनी राय ने 32 किमी पैदल चलकर पूरी की केदारनाथ धाम की यात्रा
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्क प्रशासन के संशय से ट्रैकिं एजेंसियों में भारी रोष है। गढ़वाल हिमालय ट्रैकिंग व माउंटेनियरिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष जयेंद्र राणा का कहना है कि जो भी पर्वतारोही होता है। वह बर्फ के रोमांच को देखना चाहता है। लेकिन जिला और पार्क प्रशासन की हठधर्मिता के कारण गंगोत्री से पर्वतारोही दल हिमाचल प्रदेश का रुख करने लगे हैं। जापान के दो दल वापस लौट चुके हैं। राणा ने कहा कि अभी पार्क प्रशासन शनिवार को रोक हटाने की बात कर रहा है। जो कि पर्वतारोहण के लिए शुभ संकेत है। लेकिन अगर इस बीच दोबारा रोक लगाई जाती है। तो इससे ट्रैकिंग एजेंसियों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा।

गंगोत्री नेशनल पार्क के उपनिदेशक आरएन पांडेय का कहना है कि शनिवार से गोमुख सहित तपोवन ट्रैक को खोल दिया जाएगा। लेकिन अगर मौसम खराब होता है। तो यथास्थिति अनुसार पर्वतारोहण और ट्रैकिंग पर दोबारा रोक लगाई जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed