{"_id":"6911e7babd48945bc5005346","slug":"foreign-team-successfully-treks-darwatop-pass-uttarkashi-news-c-54-1-uki1003-115927-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: विदेशी दल ने की दरवाटॉपपास की सफल ट्रैकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: विदेशी दल ने की दरवाटॉपपास की सफल ट्रैकिंग
Mon, 10 Nov 2025 06:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Mon, 10 Nov 2025 06:55 PM IST
विज्ञापन
डोडीताल दरवाटॉप पास-हनुमानचट्टी ट्रेक पर ट्रैकिंग करते विदेशी ट्रेकर्स। स्रोत जागरूक पाठक्
ट्रैकर्स की पसंदीदा ट्रैक है डोडीताल-दरवाटॉपपास-हनुमाचट्टी
अस्सी गंगा घाटी से यमुनोत्री धाम और गीठ पट्टी जाने का है यह पारंपरिक मार्ग
उत्तरकाशी। जनपद की ट्रैकिंग एजेंसियों की ओर से समुद्रतल से करीब चार हजार मीटर की ऊंचाई पर स्थित डोडीताल-दरवाटॉपपास-हनुमानचट्टी को दोबारा विकसित करने की कवायद शुरू की गई है। स्थानीय निवासियों के अनुसार यह अस्सी गंगा घाटी से यमुनोत्री धाम और गीठ पट्टी जाने का पारंपरिक मार्ग है। वहीं वर्ष 2012-13 की आपदा से पहले विदेशी ट्रैकर्स का यमुनोत्री पहुंचने के लिए सबसे पसंदीदा ट्रैक हुआ करता था। वहीं इस वर्ष पहले विदेशी दल ने दरवाटॉपपास की सफल ट्रैकिंग की है।
गढ़वाल माउंटेनिरिंग व ट्रेकिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष जयेंद्र राणा ने बताया कि माउंट हाई विंड ट्रैकिंग एजेंसी की ओर से तीन नवंबर को आठ विदेशी और एक भारतीय ट्रैकर्स ने डोडीताल से अपना अभियान शुरू किया। दल करीब 15 किमी की ट्रैकिंग कर समुद्रतल से करीब 3100 मीटर की ऊंचाई पर स्थित डोडीताल पहुंचा। उसके बाद ट्रैकर्स ने समुद्रतल से करीब चार हजार मीटर की ऊंचाई पर स्थित दरवाटॉपपास को पार कर यमुनोत्री क्षेत्र के हनुमानचट्टी पहुंचे।
इन लोगों ने माइनस जीरो डिग्री से भी नीचे के तापमान आदि क्षेत्रों की कठनाइयों को कर ट्रैकिंग की। दल का यह अभियान बीते नौ नवंबर को समाप्त हुआ। राणा ने कहा कि डोडीताल तक ट्रैकिंग 12 माह जारी रहती है लेकिन उससे आगे कुछ वर्षों से दरवाटॉपपास होते हुए हनुमानचट्टी तक ट्रैकिंग का कम आयोजन हो रहा है। इसलिए इस वर्ष इस ट्रैक का पहला सफल अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
अगोड़ा गांव के संजय पंवार ने बताया कि डोडीताल-दरवाटॉपपास-हनुमानचट्टी ट्रैक पारंपरिक है। मार्ग का प्रयोग पहले ग्रामीण अस्सी गंगा घाटी से गीठ क्षेत्र और यमुनोत्री धाम के लिए करते थे। वहीं वर्ष 2012-13 की आपदा से पूर्व विदेशी ट्रैकर्स का गंगोत्री के बाद यमुनोत्री धाम पहुंचने के लिए यह सबसे अधिक पसंदीदा ट्रैक था लेकिन आपदा के बाद इसकी ट्रैकिंग में कमी देखने को मिली।