फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Forcing people to drink boiled rainwater

बारिश का पानी उबालकर पीने को लोग मजबूर

Mon, 18 Jul 2016 09:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी Updated Mon, 18 Jul 2016 09:55 PM IST
विज्ञापन

मानसून सीजन में हर ओर पानी के बावजूद कई बस्तियों में नल सूखे पड़े होने से उपभोक्ताओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गंगोत्री धाम, हर्षिल क्षेत्र, बड़कोट नगर एवं चिन्यालीसौड़ में कई दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी है। लोग बरसात का पानी उबाल कर पीने को मजबूर हैं।

विज्ञापन


उपला टकनौर के हर्षिल, धराली, मुखबा आदि गांव और गंगोत्री धाम में बीते एक हफ्ते से पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी है। स्थानीय लोग प्राकृतिक स्रोतों का बरसात में दूषित हुआ पानी पीने को मजबूर हैं। हर्षिल निवासी डा. नागेंद्र रावत, गंगोत्री निवासी सतेंद्र सेमवाल ने बताया कि शिकायत के बाद भी समस्या हल नहीं हो रही है।
विज्ञापन


बड़कोट नगर की पेयजल योजना ठप होने से तीन दिन से आपूर्ति ठप पड़ी है। जल संस्थान के एई देवराज सिंह ने स्वीकारा कि दोबाटा के पास लाइन क्षतिग्रस्त होने से आपूर्ति प्रभावित हुई है। जल्द लाइन दुरुस्त की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, चिन्यालीसौड़ नगर के लिए नगुण गाड एवं कल्याणी गदेरे से बनी पेयजल योजना बीते दिनों क्षतिग्रस्त हो गई। यहां पीपलमंडी बाजार, जखवाड़ी, सूलीठांग, चुप्ल्या श्यामपुर, हवाई पट्टी मुहल्ला, जोगत रोड, बिजल्वाण मुहल्ला, अस्पताल कालोनी, नागणी, धनपुर एवं बड़ेथी बस्ती में चार दिनों से पानी का संकट बना है।


क्षेत्र के रविंद्र पंवार, उत्तम राणा, खिमानंद बिजल्वाण, प्रमोद गुरुरानी, नरेश कुमार आदि ने बताया कि नलों में पानी नहीं आने पर उपभोक्ता हैंडपंप और प्राकृतिक स्रोतों से पानी ढोने को मजबूर हैं। जल संस्थान के अवर अभियंता नवीन कुमार ने बताया कि बरसात में क्षतिग्रस्त पेयजल योजनाओं को दुरुस्त कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed