फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Forced to drink dirty water in rural Gdere

गदेरे का गंदा पानी पीने को ग्रामीण मजबूर

Sat, 26 Mar 2016 09:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी Updated Sat, 26 Mar 2016 09:45 PM IST
विज्ञापन

पाला मनेरी डैम कालोनी में चार वर्षों से शरणार्थियों जैसी स्थिति में रह रहे भटवाड़ी के आपदा प्रभावित पेयजल योजना के स्रोत पर टैंक तथा इंटेक चैंबर बहने से गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। जनवरी में भटवाड़ी आए मुख्यमंत्री के सामने आपदा प्रभावितों की पेयजल को लेकर की गई शिकायत का भी असर नहीं होने से इस बार भी उन्हें बरसात में गदेरे का गंदा पानी पीना पड़ेगा।

विज्ञापन


वर्ष 2012 की आपदा में मनेरी डैम प्रशासन के रख रखाव वाली कालोनी की पेयजल योजना का स्रोत बह गया था। डैम का निर्माण बंद होने से बिरान पड़ी कालोनी में सरकार ने किसी तरह आपदा प्रभावितों को सिर छिपाने का सहारा, तो दिया लेकिन सरकार और डैम प्रबंधन ने पेयजल योजना पर पैसा खर्च करने से हाथ पीछे खींच लिए।
विज्ञापन


प्रभावितों ने यहां ड्रम लगा कर किसी तरह नवला गदेरे से बिना फिल्टर का पानी कालोनी तक पहुंचाया, लेकिन हल्की बारिश में ही ड्रम बहने से पानी बंद हो जाता है। लाइन ठीक करने के लिए कालोनी वासियों को रोज नवला गदेरे के चक्कर काटने पड़ते हैं। हर्ष लाल, विक्रम लाल, मनमोहन, हरिप्रसाद, अब्दुल खालिक आदि का कहना है कि पानी ही नहीं क्षतिग्रस्त पगडंडी तक ठीक नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डैम कालोनी की पेयजल योजना की मरम्मत को उनके पास कोई प्रस्ताव नहीं आया। अगले वित्तीय वर्ष में प्रस्ताव आया तो मरम्मत कराके कालोनी वासियों के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की जा सकती है।
वीरेंद्र दत्त रतूड़ी, बीडीओ, भटवाड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed