फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Food Inspector inspected business establishments

फूड इंस्पेक्टर ने किया व्यापारिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण

Fri, 15 Oct 2021 06:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 06:39 PM IST
विज्ञापन
Food Inspector inspected business establishments
त्योहारों के सीजन में खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम के लिए फूड इंस्पेक्टर ने यहां व्यापारिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर व्यापारियों को खाद्य पदार्थों की बिक्री में गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सब्जी विक्रेताओं को हर दिन की रेट लिस्ट चस्पा करने के निर्देश दिए। शुक्रवार को फूड इंस्पेक्टर नंदकिशोर ने नगर के परचून, सब्जी व्यवसायी, डेयरियों एवं मिष्ठान भंडारों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने की हिदायत दी। उन्होंने सब्जी विक्रेताओं को निर्देश दिए कि सब्जी की रोज की दरें दुकानों के समाने अनिवार्य रूप से चस्पा की जाएं। फूड इंस्पेक्टर ने बताया कि 19 अक्तूबर को नौगांव विकासखंड सभागार में गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री उपेंद्र असवाल, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष बृजमोहन चौहान, उपाध्यक्ष दीपक नौडियाल, अरविंद खंडूड़ी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed