फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Follow the guidelines of the State Election Commission

Uttarkashi News: राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का करें अनुपालन

Thu, 17 Jul 2025 06:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Thu, 17 Jul 2025 06:47 PM IST
विज्ञापन
Follow the guidelines of the State Election Commission
उत्तरकाशी। जिला निर्वाचन अधिकारी प्रशांत आर्य ने पीजी कॉलेज के ऑडिटोरियम में चल रहे पंचायत चुनाव प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया। उन्होंने पीठासीन और मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षण में सभी जानकारियां प्राप्त करने के साथ राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का अनुपालन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

ऑडिटोरियम में चल रहे पंचायत चुनाव प्रशिक्षण कार्यक्रम में डीएम ने अधिकारियों से प्रशिक्षण सामग्री और चुनाव प्रक्रिया से संबंधित नियमों, प्रपत्रों के साथ ही चुनाव संचालन के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। कहा कि सभी अधिकारी चुनाव ड्यूटी को गंभीरता और निष्पक्षता से निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव लोकतंत्र की नींव होती हैं।
विज्ञापन

वहीं उन्होंने प्रशिक्षण दे रहे अधिकारियों को चुनाव में लगे सभी कार्मिकों को मतदान से लेकर मतगणना तक दिए जाने वाले प्रशिक्षण में कोई कमी नहीं रहे और सभी कार्मिकों के संदेहों का निवारण संतोषजनक ढंग से किया जाने के निर्देश दिए। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी शैलेंद्र अमोली, केपीएस भंडारी, जिला समन्वयक समग्र शिक्षा मनदीप कुंवर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed