{"_id":"692dd3a7626e81b98206fefe","slug":"folk-singers-reshma-shah-and-rajnikant-semwal-enthralled-the-audience-uttarkashi-news-c-54-1-uki1002-116352-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: लोक गायक रेशमा शाह और रजनीकांत सेमवाल ने झुमाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: लोक गायक रेशमा शाह और रजनीकांत सेमवाल ने झुमाया
Mon, 01 Dec 2025 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Mon, 01 Dec 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
रवांई शरदोत्सव की चौथी शाम हुए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम
वाद्य यंत्र प्रतियोगिता में मां भगवती टीम बड़कोट प्रथम रही
फोटो सहित
बड़कोट। रवांई शरदोत्सव सांस्कृति एवं पर्यटन विकास मेले में चौथी सांस्कृतिक संध्या लोक गायीका रेशमा शाह और रजनीकांत सेमवाल के नाम रही। वहीं, सोमवार को मंच पर वाद्य यंत्र प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें मां भगवती टीम बड़कोट प्रथम स्थान पर रहा। इसके साथ ही दिनभर मंच पर विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मनोरजंन किया।
रविवार रात को सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ पूर्व विधायक केदार सिंह रावत ने किया। उन्होंने कहा कि मेले हमारी संस्कृति, परंपरा और आपसी मेल मिलाप का प्रतीक है। सांस्कृतिक संध्या में लोक गायिका रेशमा शाह ने ‘जमुना कू पाणाी’, अगलाड़ की माछी, चांदना की चौकि ओई मामा जैसे गीतों पर दर्शकों खूब नचाया। वहीं रजनीकांत सेमवाल के लोकप्रिय गीत ‘टेकुल्या मामा सहित अन्य गीतों पर देर रात तक दर्शक झूमे।
सोमवार को मंच पर स्थानीय परंपराओं एवं संस्कृति को संरक्षित और बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाद्य यंत्र प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें मां भगवती टीम बड़कोट प्रथम, चक्रगांव टीम द्वितीय और मां भद्रकाली टीम मोल्डा तृतीय स्थान पर रही। इस मौके पर पुरोला नगर पालिकाध्यक्ष बड़कोट पालिकाध्यक्ष विनोद डोभाल, बिहारी लाल, अजवीन पंवार, प्रो. योगिता डोभाल, जय सिंह आदि मौजूद रहे।