{"_id":"65ad235781488b71fa046b58","slug":"folk-singer-reshma-and-singer-manoj-performed-songs-utter-kashi-news-c-54-1-uki1002-4200-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: लोक गायिका रेशमा व गायक मनोज के गीतों ने बांधा समा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: लोक गायिका रेशमा व गायक मनोज के गीतों ने बांधा समा
Sun, 21 Jan 2024 07:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Sun, 21 Jan 2024 07:29 PM IST
विज्ञापन
उत्तरकाशी माघ मेले मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देते कलाकार। संवाद
रामलीला मैदान में माघ मेले की सातवीं सांस्कृतिक संध्या का आयोजन
उत्तरकाशी। माघ मेले (बाड़ाहाट कू थौलू) की सातवीं सांस्कृतिक संध्या लोक गायिका रेशमा शाह व गायक मनोज सागर के नाम रही। उन्होंने गढ़वाली व जौनसारी गीतों की प्रस्तुति देकर देर रात तक दर्शकों का मनोरंजन किया। रविवार को दिनभर माघ मेला मंच पर विभिन्न विभागों की गोष्ठी व लोग गायकों ने क्षेत्र की समृद्ध संस्कृति की झलक प्रस्तुत की।
शनिवार रात को सांस्कृतिक संध्या की शुरूआत लोक गायिका रेशमा शाह ने काशी विश्वनाथ भगवान के जागरों से की। इसके बाद उन्होंने जमुना कु पानी, बीजूमा, ले बूटी जाल चूड़ा, सरुली, मासू देवा, न्यू जमान...आदि गीतों की प्रस्तुति दी। लोक गायक मनोज सागर ने महासू देवता और शंतुरा देवी की वंदना के बाद घोटा सम्नय, कांडा चुभा, कांडूणीयां को मीना साथेणी, चुन्नू भाईजी, नेड़ा नेड़ी आईगो ले नाड़ो बासो काया झोमिता, टोलू भाया, घेरी कांजणी गोता नू देया...आदि गीत गाए।
रविवार को समाज कल्याण विभाग की गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसके बाद लोक गायक अरविंद पंवार, मनीष जुवाठा, मां राजराजेश्वरी कुटेटी कला संगम, सुंदर प्रेमी, दीपक नौटियाल, सन्नी दयाल, राजुली बत्रा, अतर शाह ने प्रस्तुति दी। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक नौटियाल, मनीवर रावत, अरविंद पश्चिमी मौजूद रहे।