फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Foldable water tank given to the farmers of Harshil and Sukki

हर्षिल और सुक्की के काश्तकारों को दिए फोल्डेबल वाटर टैंक

Fri, 22 Oct 2021 07:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 07:36 PM IST
विज्ञापन
Foldable water tank given to the farmers of Harshil and Sukki
उत्तरकाशी में उपला टकनौर के हर्षिल और सुक्की के काश्तकारों को फोल्डेबल वॉटर टैंक की जानकारी देत? - फोटो : UTTER KASHI
उपला टकनौर क्षेत्र के काश्तकारों को अब खेती और बागवानी के लिए पानी जुटाने में मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी। रिलायंस फाउंडेशन ने पहली बार काश्तकारों को फोल्डेबल वाटर टैंक की जानकारी दी। साथ ही हर्षिल और सुक्की के एक-एक काश्तकार को छह हजार लीटर के दो टैंक निशुल्क सौंपे।
विज्ञापन

शुक्रवार को रिलायंस फाउंडेशन के सहयोग से गुजरात की ऋषि एफआईबीसी सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड ने फोल्डेबल वाटर टैंक का प्रदर्शन किया। फाउंडेशन के नार्थ रीजन के प्रतिनिधि नितिन शर्मा ने पर्वतीय क्षेत्र के काश्तकारों के लिए फोल्डेबल वाटर टैंक की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी। ऋषि एफआईबीसी सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के उपाध्यक्ष साबू पॉल ने वाटर टैंक को तैयार करने एवं उसकी गुणवत्ता के बारे में बताया। उपला टकनौर जन कल्याण मंच के अध्यक्ष माधवेंद्र रावत ने रिलाइंस फाउंडेशन की सराहना की। मौके पर प्रगतिशील किसान सचेंद्र पंवार, ग्राम प्रधान हर्षिल दिनेश रावत, उद्यान सचल दल के संदीप रावत, सुक्खी के उप प्रधान गोविंद सिंह, सचेंद्र राणा, शिव सिंह, भूपेंद्र रावत आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed