{"_id":"574477b14f1c1b0420691134","slug":"five-people-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"तूफान से हुई पांच लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तूफान से हुई पांच लोगों की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
Updated Tue, 24 May 2016 09:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को मोरी ब्लाक के सुदूरवर्ती पुष्टहारा बुग्याल के पास वन गुर्जर परिवार के दो बच्चों की तूफान से उखड़े पेड़ के नीचे दबने से मौत हो गई। जबकि महिडांडा के पास पेड़ गिरने से घायल हुई महिला ने मंगलवार को जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। भराणगांव के जंगल में तूफान में फंसकर बेहोश हुई महिला ने भी दम तोड़ दिया। इससे पहले रविवार को संग्राली गांव में भी छानी के ऊपर पेड़ गिरने से एक ग्रामीण की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
रविवार और सोमवार को जिले के विभिन्न हिस्सों में चले तूफान से मरने वालों की संख्या अब पांच पहुंच गई है। मोरी ब्लाक की सांकरी रेंज में तालुका से करीब बीस किमी पैदल दूरी पर स्थित पुष्टहारा बुग्याल के पास सोमवार को चले तूफान से उखड़े पेड़ की चपेट में आने से मियां गूजर की बेटी शहाना (15) और बेटा रेहान (10) की मौके पर ही मौत हो गई। मंगलवार को सांकरी पहुंचे परिजनों ने इसकी सूचना दी। तहसीलदार यशवीर रावत ने बताया कि नायब तहसीलदार के नेतृत्व में एक टीम मौके पर भेजी गई है।
विज्ञापन
सोमवार को संग्राली गांव के नाली तोक में महिडांडा कैंप के पास तूफान से उखड़े पेड़ की चपेट में आने से नेपाली मजदूर कमला देवी (58) पत्नी रामकृष्ण बहादुर गंभीर रूप से घायल हो गई थी। पेड़ की टहनी उसकी पीठ को फाड़ते हुए पेट में जा घुसी। देर शाम उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
यहां उपचार के दौरान मंगलवार को उसने दम तोड़ दिया। इससे पहले संग्राली में छानी के ऊपर पेड़ गिरने से ग्रामीण गंगाराम भट्ट की भी मौत हुई थी। भराणगांव निवासी इलमा देवी (55) पत्नी हर्षलाल सोमवार को घास लेने जंगल गई थी। वहां तूफान में फंसकर वह बेहोश हो गई।
शाम को घर न पहुंचने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन की तो मंगलवार सुबह वह बेहोश हालत में जंगल में मिली। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, लेकिन यहां पहुंचते ही उसकी मौत हो गई।