फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Fire in the room, grains burnt to ashes

कोठार में लगी आग, अनाज जलकर राख

Mon, 01 Feb 2021 08:11 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 08:11 PM IST
विज्ञापन
Fire in the room, grains burnt to ashes
ग्राम पंचायत नागझाला के ढिकाल गांव में सोमवार को एक कोठार (अन्न भंडार) आग की भेंट चढ़ गया, जिससे उसमें रखा अनाज भी जलकर राख हो गया। सोमवार अपराह्न करीब तीन बजे सुनील पुत्र जबरिया के कोठार में अचानक आग लग गई, जिससे उसमें रखा अनाज जल गया। घटना की सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, जिसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक कोठार जल चुका था। गनीमत ये रही कि आग आसपास के मकानों तक नहीं पहुंची। आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया। गांव के लव कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार के कोठार में अनाज के साथ घरेलू सामान था, जो जल गया। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed