फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   filed cases should be withdrawn

मंदिर समिति के पदाधिकारियों पर दर्ज मुकदमे हों वापस

Sun, 27 Jun 2021 06:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 06:24 PM IST
विज्ञापन
filed cases should be withdrawn
रुद्रेश्वर मंदिर समिति देवराना के केंद्रीय अध्यक्ष ने सीएम को पत्र भेजकर तीन दिन पहले रुद्रेश्वर मंदिर समिति देवलसारी के पांच पदाधिकारियों पर कोविड कर्फ्यू के उल्लंघन का मुकदमा वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

24 जून को रवाईं घाटी के 65 गांव के आराध्य रुद्रेश्वर देवता के देवलसारी गांव स्थित मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले गए। इसी दौरान मंदिर परिसर में एक साथ 100 से 150 लोगों की भीड़ को आधार बनाते हुए स्थानीय पुलिस ने देवलसारी मंदिर समिति के अध्यक्ष भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष जयवीर परमार, सोवेंद्र रावत, सुरेश रमोला, शंकर परमार, पीतांबर नौटियाल के खिलाफ आईपीसी की धारा 188 और आपदा प्रबंधन एक्ट की धारा 51 बी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस द्वारा की गई मुकदमे की कार्रवाई पर 65 गांव की केंद्रीय समिति ने नाराजगी जताते हुए मुकदमे को उनकी आस्था पर चोट बताया है। केंद्रीय अध्यक्ष जगमोहन परमार ने उत्तराखंड सरकार से देवलसारी मंदिर समिति के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की है। साथ ही ऐसा नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed