{"_id":"614dd6de8ebc3efcb2751ae6","slug":"farmers-protest-against-the-apple-festival-utter-kashi-news-drn391367719","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेब महोत्सव के विरोध में सड़क पर उतरे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेब महोत्सव के विरोध में सड़क पर उतरे किसान
विज्ञापन
उत्तरकाशी में अंतर्राष्ट्रीय सेब महोत्सव के विरोध में जुलूस प्रदर्शन करते हर्षिल घाटी के सेब का
- फोटो : UTTER KASHI
देहरादून में शुरूहुए अंतरराष्ट्रीय सेब महोत्सव के विरोध में हर्षिल घाटी के आठ गांवों के किसान सड़क पर उतर आए हैं। शुक्रवार को घाटी के झाला गांव स्थित कोल्ड स्टोर चालू नहीं होने से गुस्साए सेब किसानों ने महोत्सव के विरोध में ढोल-दमाऊं व रणसिंघा के साथ शहर के मुख्य मार्गों पर प्रदर्शन किया। बाद में कलक्ट्रेट पहुंचकर सहकारिता और उद्यान मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की।
शुक्रवार को उपला टकनौर जन कल्याण मंच व बुढेरा संगठन के बैनर तले हर्षिल, सुक्की, झाला, पुराली, जसपुर, मुखबा, बगोरी व धराली के किसान बड़ी संख्या में रामलीला मंच पर पहुंचे। काश्तकारों ने सरकार पर उनकी अनदेखी करने का आरोप लगाया। मंच के अध्यक्ष माधवेंद्र रावत ने कहा कि झाला में करोड़ों की लागत से तैयार कोल्ड स्टोर चालू नहीं होने से किसान अपनी फसल औने-पौने दामों पर बेचने के लिए मजबूर हैं। मुख्य उद्यान अधिकारी से हुई वार्ता में 22 सितंबर तक कोल्ड स्टोर चालू नहीं होने पर आंदोलन की चेेतावनी दी गई थी। बावजूद इसके कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई।
वहीं उद्यान मंत्री मीडिया में कोल्ड स्टोर चालू करने की बात कर रहे हैं, जो सरासर गलत है। उन्होंने गरतांग गली में स्थानीय लोगों से शुल्क वसूलने और गरतांग गली के इतिहास को तोड़-मरोड़ कर पेश करने का आरोप लगाया। बाद में ढोल-दमाऊं व रणसिंघा के साथ प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। वहां एडीएम तीर्थपाल के माध्यम से सीएम को भेजे गए ज्ञापन में मांगें जल्द पूरी करने की बात कही। प्रदर्शन में गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल, सह सचिव राजेश सेमवाल, प्रधान हर्षिल दिनेश रावत, जसपुर हरीश राणा, काश्तकार मोहन राणा, अनवीर रौतेला आदि शामिल थे।