फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Experts visited eight villages of Harshil valley

विशेषज्ञों ने हर्षिल घाटी के आठ गांवों का किया भ्रमण

Wed, 13 Oct 2021 06:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 06:30 PM IST
विज्ञापन
Experts visited eight villages of Harshil valley
सिक्योर हिमालय परियोजना के तहत आयोजित नेचर गाइड प्रशिक्षण के अंतिम दिन प्रतिभागी और विशेषज्ञों ने हर्षिल घाटी के आठ गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान प्रतिभागियों ने 18 पक्षी प्रजातियों एवं विभिन्न प्रकार की तितलियों के साथ स्थानीय वनस्पति की पहचान की।
विज्ञापन

बुधवार को प्रशिक्षण के अंतिम दिन हर्षिल घाटी के आठ गांवों की जैव विविधता समितियों के अध्यक्ष एवं तितली ट्रस्ट के विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को देवदार ट्रेल एवं रॉक क्लिप ट्रेल का भ्रमण कराया। गरतांग गली एवं निर्माणाधीन हिम तेंदुआ संरक्षण केंद्र के आसपास निर्मित ये ट्रेल जैव विविधता से भरी हुई हैं। डीएफओ पुनीत तोमर ने जैव विविधता समिति केअध्यक्षों से गरतांग गली भ्रमण के लिए आने वाले पर्यटकों के लिए सुविधा मुहैया कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि एक अस्थायी पार्किंग का निर्माण कराया जाएगा। इस मौके पर तितली ट्रस्ट से संजय सौंधी, राहुल पंवार, सिक्योर हिमालय परियोजना के परियोजना सहायक उम्मेद धाकड़ आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed