{"_id":"6246ee2fb3692b55a00c8bbf","slug":"exhibition-of-paintings-and-paintings-on-clothes-utter-kashi-news-drn407879521","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपड़ों पर चित्रकारी व पेंटिंग की प्रदर्शनी लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपड़ों पर चित्रकारी व पेंटिंग की प्रदर्शनी लगाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीजी कालेज उत्तरकाशी में विभागीय परिषद की ओर से एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने कपड़ों पर की गई पेंटिंग, रंगाई व विभिन्न व्यंजनों का प्रदर्शन किया।
शुक्रवार को पीजी कालेज उत्तरकाशी के गृह विज्ञान व चित्रकला विभाग की ओर से प्रदर्शनी आयोजित की गई। प्रदर्शनी में चित्रकला व गृह विज्ञान विभाग के 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रदर्शनी के शुुभारंभ पर प्राचार्य प्रो. सविता गैरोला ने कहा कि उक्त प्रदर्शनी के आयोजन का उद्देश्य छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को निखारना व मंच प्रदान करना है। प्रदर्शनी में गृह विज्ञान की छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के व्यंजनों को परोसा। छात्राओं ने गढ़वाली व्यंजन भी बनाए थे। वहीं चित्रकला विभाग के छात्र-छात्राओं ने पेंटिंग की प्रदर्शनी के साथ ही कपड़ों पर की गई चित्रकारी व रंगाई भी दिखाई। कार्यक्रम का संचालन डा. डीडी पैन्यूली ने किया। कार्यक्रम में गृह विज्ञान विभागाध्यक्ष डा. नीतू राज, चित्रकला विभागाध्यक्ष डा. बचन लाल, प्रीति बर्थवाल, देवयानी लिंगवाल, डा. मधु बहुगुणा, डा. गंगोत्री, डा. शिक्षा और डा. रिचा आदि उपस्थित थे।