{"_id":"5891fc764f1c1b2f3de82cb1","slug":"examine-the-expenditure-of-candidates-register","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्याशियों के व्यय रजिस्टर की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्याशियों के व्यय रजिस्टर की होगी जांच
ब्यूरो/ अमर उजाला, उत्तरकाशी
Updated Wed, 01 Feb 2017 08:49 PM IST
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में नाम वापसी के बाद अब व्यय प्रेक्षक गजेंद्र सिंह के निर्देशानुसार प्रत्याशियों के व्यय का रजिस्टर मिलान की तारीखें तय की गई हैं।
विज्ञापन
इसके तहत पुरोला विधानसभा के प्रत्याशी 4, 8 और 13 फरवरी को पुरोला में लेखा टीम को अपना रजिस्टर मिलान कराएंगे, जबकि यमुनोत्री व गंगोत्री विधानसभा के प्रत्याशी 3, 7 और 14 फरवरी को उत्तरकाशी लेखा विभाग में अपना रजिस्टर मिलान कराएंगे।
विज्ञापन
नोडल अधिकारी निर्वाचन लेखा व्यय हिमानी स्नेही ने बताया कि एक रजिस्टर प्रत्याशी और एक रजिस्टर लेखा विभाग के पास होता है। जिसे प्रत्याशी को चुनाव के दौरान खर्च किए गए पैसे का विवरण समय-समय पर देेना जरूरी है।
विज्ञापन