फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Essential goods shops will open from 2 to 6 pm

दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक खुलेंगी जरूरी सामान की दुकानें

Mon, 23 Mar 2020 08:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 08:30 PM IST
विज्ञापन
Essential goods shops will open from 2 to 6 pm
राज्य सरकार की ओर सूबे में लॉक डाउन की घोषणा करने के बाद जिला प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। 31 मार्च तक बंद के चलते जरूरी सेवाएं एवं आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति प्रभावित न हो इसके इंतजाम किए जा रहे हैं। साथ ही कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए सामाजिक दूरी के सिद्धांत का अनुपालन सुनिश्चित कराने की कवायद की जा रही है।
विज्ञापन

डीएम डा. आशीष चौहान ने बताया कि व्यापार मंडल के साथ सहमति बनने पर अब 31 मार्च तक दूध, खाद्यान्न, सब्जी, फल, रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल आदि जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति से जुड़ी दुकानें रोजाना दोपहर दो से शाम 6 बजे तक खुलेंगी। डीएम ने जरूरी वस्तुओं की खरीद के लिए बाहर निकलते समय भी एक स्थान पर पांच से अधिक लोग एकत्र नहीं होंगे और वे भी निर्धारित दूरी बनाए रखेंगे। लॉकडाउन के नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर एसपी पंकज भट्ट, सीडीओ पीसी डंडरियाल, एसडीएम देवेंद्र नेगी एवं आकाश जोशी, परियोजना निदेशक राजेंद्र रावत, आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed