फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Eratou sa mai jabeni o Haridwar, Udham Singh Nagar kei Chamoli

Uttarkashi News: हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और चमोली बना चैंपियन

Thu, 15 Oct 2026 07:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Thu, 15 Oct 2026 07:18 PM IST
विज्ञापन
Eratou sa mai jabeni o Haridwar, Udham Singh Nagar kei Chamoli
राज्य स्तरीय बालिका विद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
विज्ञापन

पुरोला (उत्तरकाशी)। कमल नदी तट स्थित खेल मैदान में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय बालिका विद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को रोमांचक मुकाबलों के साथ समापन हुआ। प्रतियोगिता के अंतिम दिन विभिन्न आयु वर्गों के फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-19 वर्ग में हरिद्वार, अंडर-17 में ऊधम सिंह नगर और अंडर-14 वर्ग में चमोली की टीम चैंपियन बनीं।
अंडर-19 वर्ग के फाइनल में हरिद्वार ने देहरादून को 31-23 से हराकर खिताब अपने नाम किया। इस वर्ग में ऊधमसिंह नगर की टीम तीसरे स्थान पर रही। वहीं, अंडर-17 वर्ग का फाइनल बेहद रोमांचक रहा जिसमें ऊधमसिंह नगर ने हरिद्वार को 16-15 के करीबी अंतर से पराजित कर चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। इस वर्ग में देहरादून को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन

अंडर-14 वर्ग के फाइनल मुकाबले में चमोली की टीम ने दमदार खेल दिखाते हुए देहरादून को 28-18 से शिकस्त दी और विजेता बनी। समापन समारोह में नगर पालिका परिषद पुरोला के अध्यक्ष बिहारी लाल शाह ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि प्रतियोगिताएं बालिकाओं की खेल प्रतिभा को निखारने और उन्हें राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से पहुंची बालिका खिलाड़ियों ने खेल भावना का परिचय देते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस दौरान सोबत सिंह, जगबीर सिंह, धनबीर चौहान, जनक सिंह, प्रताप रावत, विनोद चौहान, चतर चौहान, गणेश चौहान, विक्रम रावत, मनबीर रावत, अमर बत्रा, नितिन रावत, अवनेश चौहान, कवीन्द्र चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed