फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Energy Corporation cut the connection of street light

ऊर्जा निगम ने काटा स्ट्रीट लाइट का कनेक्शन

Thu, 24 Mar 2022 10:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
Energy Corporation cut the connection of street light
नगर पालिका बाड़ाहाट (उत्तरकाशी) के स्ट्रीट लाइटों के बिजली बिल का भुगतान नहीं करने पर ऊर्जा निगम ने पालिका का कनेक्शन काट दिया है, जिसके चलते गत बुधवार से पालिका क्षेत्र की सभी सड़कों पर दिन ढलते ही अंधेरा छा रहा है और पालिका की लापरवाही के चलते लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय में नगर पालिका ऊर्जा निगम की सबसे बड़ी बकायेदार है। खासतौर पर पालिका के 11 वार्डों में स्ट्रीट लाइटों के बिजली बिल का नियमित भुगतान नहीं किए जाने से बकाया धनराशि इस वित्तीय वर्ष में बढ़कर ढाई करोड़ तक पहुंच गई है, जिसकी वसूली के लिए ऊर्जा निगम पालिका को कई बार नोटिस भेज चुका है, लेकिन बजट के अभाव में पालिका बकाया बिल जमा नहीं करा पाई। गत बुधवार को पालिका की स्ट्रीट लाइटों का कनेक्शन कट कर दिया है, जिससे शहर के मुख्य सड़कों से लेकर वार्डों में दिन ढलते ही अंधेरा पसर रहा है। वहीं पालिका भवन और कूड़ा निस्तारण केंद्र के बिजली कनेक्शन कटने का भी संकट उत्पन्न हो गया था, जिसे पालिका ने किसी तरह ढाई लाख करीब बिल चुकता कर बचाया है। लेकिन स्ट्रीट लाइटों के बिल की बकाया धनराशि ज्यादा होने के चलते पालिका बजट का इंतजाम नहीं कर पा रही है, जिसके चलते स्ट्रीट लाइटें दोबारा कब जलेंगी, कुछ कहा नहीं जा सकता है।
विज्ञापन

प्रतिमाह आता है डेढ़ लाख बिल
नगर पालिका के अधिकारियों के अनुसार पालिका को स्ट्रीट लाइटों का प्रतिमाह करीब डेढ़ लाख बिल प्राप्त होता है, लेकिन बजट की कमी के चलते वह इसका नियमित भुगतान नहीं कर पाती। जिसके चलते यह धनराशि बढ़ते-बढ़ते अब ढाई करोड़ तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊर्जा निगम से बिल जमा करने के लिए अगले महीने तक का समय देने की अपील की है। शासन को भी बकाया धनराशि अवगत कराया गया है। बजट मिलते ही भुगतान किया जाएगा।

-बीएस बिष्ट, ईओ, नगर पालिका उत्तरकाशी।
बीते साल अक्तूबर से ही पालिका को कई बार बकाया बिल भुगतान के लिए नोटिस भेजे गए, लेकिन पालिका ने बिल जमा नहीं कराया। जिस पर कनेक्शन काटने की कार्रवाई की गई है।
-मनोज गुसाईं, अधिशासी अभियंता, यूपीसीएल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed