फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Electricity supply has been disrupted in Osla and Gangad in Mori for the past four days.

Uttarkashi News: मोरी के ओसला और गंगाड़ में चार दिन से विद्युत आपूर्ति गुल

Sat, 31 Jan 2026 07:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sat, 31 Jan 2026 07:08 PM IST
विज्ञापन
Electricity supply has been disrupted in Osla and Gangad in Mori for the past four days.
गांवों में कनेक्टीविटी भी नहीं है, लोगों को झेलनी पड़ रही है दिक्कत
विज्ञापन

उत्तरकाशी। सीमांत विकासखंड मोरी के नैटवाड़ क्षेत्र के ओसला और गंगाड़ में बिजली आपूर्ति अभी तक सुचारू नहीं हो पाई है। चार दिन से बिजली गुल रहने से लोगों को खासी दिक्कतें झेलनी पड़ रही है। गांवों में कनेक्टीविटी भी काफी कमजोर है। शनिवार को ऊर्जा निगम ने सेवा और बरी गांव में विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी है। तालुका से आगे बंद पड़ा मार्ग भी खुल गया है।
क्षेत्र में बर्फबारी के कारण रास्ते बंद होने से लाइनें ठीक करने में दिक्कत आ रही है। ब्लॉक और जिला मुख्यालय से संपर्क कटने से ओसला और गंगाड़ के ग्रामीण घरों में कैद होकर रह गए हैं। ऊर्जा निगम ने सेवा और बरी सहित करीब आठ गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी है। ओसला और गंगाड़ गांव में लाइनें ठीक नहीं हो पाई जिससे अंधेरा पसरा है।
विज्ञापन

जिला आपदा परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार तालुका से आगे बर्फबारी के कारण बाधित मार्ग भी बहाल हो गया है जिससे आगे विद्युत आपूर्ति सुचारू करने में विभाग को दिक्कत नहीं आएगी। विभाग ने दो फरवरी तक ओसला और गंगाड़ में विद्युत आपूर्ति बहाल करने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed