फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Eight people, including a former legislator prison

पूर्व विधायक समेत आठ लोगों को जेल

Fri, 29 Apr 2016 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Fri, 29 Apr 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन

 अधर में लटके लाटा मोटर पुल निर्माण की मांग को लेकर बीते साल गंगोत्री हाईवे पर जाम लगाने के मामले में गंगोत्री के पूर्व विधायक गोपाल रावत, भटवाड़ी के ब्लाक प्रमुख चंदन पंवार एवं नाल्ड कठूड़ की जिला पंचायत सदस्य मंगला राणा समेत आठ लोगों को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


वर्ष 2009 में क्षेत्र को गंगोत्री हाईवे से जोड़ने के लिए लाटा में भागीरथी नदी पर मोटर पुल का निर्माण शुरू हुआ। इस दौरान विभाग से करीब साढ़े चार करोड़ रुपये भुगतान लेने के बाद भी ठेकेदार ने सिर्फ एबटमेंट ही तैयार किए और पुल की निर्माण सामग्री अगस्त 2012 की भागीरथी की बाढ़ में बहना दिखाया।
विज्ञापन


मामले में लोनिवि के कुछ अभियंताओं के खिलाफ कार्रवाई भी हुई, लेकिन पुल का निर्माण नहीं होने से गुस्साए ग्रामीणों ने बीते साल पूर्व चेतावनी के साथ 27 मई को लाटा में गंगोत्री हाईवे पर चक्काजाम कर प्रदर्शन किया था। तब गंगोत्री विधायक विजयपाल सजवाण की मौजूदगी में एसडीएम भटवाड़ी और लोनिवि के ईई की ओर से शीघ्र पुल निर्माण का लिखित आश्वासन दिए जाने पर जाम खुल पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच हाईवे जाम करने के मामले में गंगोत्री के पूर्व विधायक गोपाल रावत, भटवाड़ी के ब्लाक प्रमुख चंदन पंवार, जिला पंचायत सदस्य मंगला राणा, लाटा के क्षेत्र पंचायत सदस्य अरविंद नेगी, सालू के प्रधान दिनेश रावत, सारी के पूर्व प्रधान हरिओम सिंह, लोकेंद्र रावत एवं मनमोहन राणा समेत 21 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। अन्य लोगों ने तो जमानत दे दी गई, लेकिन आठ लोगों की ओर से जमानत से इंकार करने पर न्यायिक मजिस्ट्रेट ने उन्हें सात मई तक न्यायिक हिरासत में नई टिहरी जेल भेजने के आदेश दिए।


दमनकारी नीति के खिलाफ करेंगे आंदोलन
जेल गए गंगोत्री के पूर्व विधायक गोपाल रावत ने कहा कि उन्होंने हमेशा जनता के हितों के लिए आंदोलन किया है। इसके लिए उन्हें जेल जाने से भी गुरेज नहीं है। कांग्रेस ने हमेशा जनहित के मुद्दे उठाने वालों का दमन किया है। पूर्व में भी न्यायोचित मांग करने वालों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए गए। इस दमनकारी नीति के खिलाफ जनांदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed