फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Drug consumption increases in Dehradun during Holi.

Uttarkashi News: होली में देहरादून में बढ़ जाती है नशे की खपत

Tue, 03 Mar 2026 06:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Tue, 03 Mar 2026 06:28 PM IST
विज्ञापन
Drug consumption increases in Dehradun during Holi.
एक किलो चरस के साथ पकड़े गए आरोपी ने बताई
विज्ञापन

उत्तरकाशी। मोरी पुलिस टीम ने होली की आड़ में चरस की तस्करी करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक से पुलिस ने एक किलो 348 ग्राम चरस बरामद कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि होली के त्योहार में देहरादून में खपत बढ़ जाती है।
थानाध्यक्ष मोरी दीपक रावत के नेतृत्व में थाना मोरी पुलिस की टीम ने बीती सोमवार रात्रि को चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान मोरी, बागी मौताड बैंड के पास आयुष ठाकुर, विकासनगर देहरादून की कार की तलाशी ली गई। वाहन से पुलिस टीम ने एक किलो से अधिक चरस पकड़ी। पुलिस पूछताछ में युवक ने बताया कि होली के त्योहार के दौरान नशीले पदार्थों की खपत को देखते हुए वह चरस को देहरादून क्षेत्र में बेचने की फिराक में था।
विज्ञापन

पुलिस की ओर से आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी खंगाली जा रही है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया है। पुलिस टीम की सफलता पर एसपी कमलेश उपाध्याय ने ढाई हजार का पारितोषिक दिया है। एसपी कमलेश ने बताया कि त्योहार के दौरान अवैध मदक पदार्थों की तस्करी में लिप्त लोगों एवं अनैतिक गतिविधियों पर पुलिस द्वारा पैनी नजर रखी जा रही है। नशा, अवैध गतिविधियों, ड्रंक एंड ड्राइव व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार प्रभावी चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed