{"_id":"582c91044f1c1b7c228ff909","slug":"driven-by-the-courage-rural-guldar","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण ने साहस का परिचय देकर भगाया गुलदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण ने साहस का परिचय देकर भगाया गुलदार
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
Updated Wed, 16 Nov 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लॉक मेें भड़कोट निवासी एक व्यक्ति पर गुलदार ने हमला किया, लेकिन उसने हिम्मत व साहस का परिचय देते हुए गुलदार को भगा दिया। इससे ग्रामीण जख्मी हो गया है। क्षेत्र में गुलदार की धमक से ग्रामीणों में भी दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने गुलदार को पकड़ने के लिए वन विभाग के अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
बुधवार सुबह भड़कोट निवासी बुद्धि लाल (47) मजदूरी करने के लिए अपने घर से पास के ही द्वारी गांव में जा रहा था, तभी पतरिया पाणी नाम की जगह के पास घात लगाए बैठे गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। बुद्धि लाल ने हिम्मत नहीं हारी और गुलदार के साथ जमकर संघर्ष कर उसे खाई में धकेल दिया।
विज्ञापन
इसके बाद बुद्धि लाल ने मदद के लिए आवाज दी, तो आसपास घास काट रही महिलाएं वहीं पहुंची और शोर सुनकर गुलदार भाग गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने बुद्धि लाल को चिन्यालीसौड़ सीएचसी लाया। डाक्टर जितेंद्र भंडारी ने बताया कि घायल को 20 टांके लगे हैं।
विज्ञापन
प्रधान विजय लाल, शिवराज सिंह बिष्ट, जीत सिंह पंवार, उत्तम सिंह आदि ने विभाग से गुलदार को पकड़ने और घायल को मुआवजा दिलाने की मांग की है। वहीं धरासू के रेंजर नागेंद्र सिंह रावत ने बताया कि घायल को उचित मुआवजा दिया जाएगा।