फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Drinking Water Justice Yatra left from Uttarkashi for Dehradun

Uttarkashi News: उत्तरकाशी से देहरादून के लिए रवाना हुई पेयजल न्याय यात्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Drinking Water Justice Yatra left from Uttarkashi for Dehradun
Iगांव बचाओ आंदोलन जन संगठन ने निकाली यात्रा
विज्ञापन

I
Iजल जीवन मिशन योजनाओं में भ्रष्टाचार के खिलाफ गांव बचाओ आंदोलन के तहत शनिवार को पेयजल न्याय यात्रा उत्तरकाशी से देहरादून रवाना हो गई। इस दौरान यात्रा में शामिल लोगों ने नारेबाजी करते हुए पैदल प्रस्थान किया।I
Iयहां गांव बचाओ आंदोलन जन संगठन जनपद के विभिन्न गांवों में योजना में हुए भ्रष्टाचार की उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना दे रहा है। शनिवार को इस धरने को छह माह का समय पूरा होने पर उत्तरकाशी से देहरादून के लिए पेयजल न्याय यात्रा निकाली गयी। संगठन के अभिषेक जगूड़ी ने कहा कि वह पिछले छह माह से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन अब तक जल भ्रष्टाचारी अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं हुई है। योजनाओं में भ्रष्टाचार करने वाले ही अपनी योजनाओं की जांच कर रहे हैं। पुरानी योजनाओं में पाइप जोड़कर कागजों में दिखाया जा रहा है, योजनाओं के टैंक सूखे पड़े हैं।I
विज्ञापन

Iउन्होंने कहा कि वे देहरादून पहुंचकर 19 दिसंबर को वह मुख्य सचिव के माध्यम से मुख्यमंत्री, राज्यपाल, प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजेंगे। इसके बाद भी कार्रवाई नहीं हुई तो सुप्रीम कोर्ट की शरण लेंगे। यात्रा में रविंद्र राणा, उम्मेद सिंह, सूरत सिंह, जय सिंह महर, फते सिंह पंवार, राजवीर सिहं, विजय सिंह, कर्म सिंह, रोशनी देवी, दुर्गा, प्यार देई, गिराशी राणा आदि शामिल रहे।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed