फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Do not use trolley to go to Gomukh during Kanwar Yatra

कांवड़ यात्रा के दौरान गोमुख जाने के लिए न हो ट्राली का उपयोग

Sun, 03 Jul 2022 08:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 08:36 PM IST
विज्ञापन
Do not use trolley to go to Gomukh during Kanwar Yatra
कांवड़ यात्रा के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। इस संबंध में जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं को चाक चौबंद बनाए रखने के निर्देश दिए। गंगोत्री नेशनल पार्क के अधिकारियों ने गोमुख जाने के लिए भोजवासा में लगाई गई ट्राली का उपयोग नहीं किए जाने का सुझाव दिया। पार्क प्रशासन का कहना है कि गोमुख के लिए अलग से पैदल ट्रेक है।
विज्ञापन

जनपद में कांवड़ यात्रा को सुचारु एवं शांतिपूर्ण पूर्ण ढंग से संचालित कराने के लिए रविवार को जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। जिलाधिकारी ने कहा कि यात्रा रूट पर कोई अव्यवस्था न हो इसके लिए रूट पर स्थित पुलिस चेकपोस्ट पर पर्याप्त कर्मी तैनात किए जाए। हाईवे और गोमुख पैदल ट्रेक के भूस्खलन वाले संवेदनशील स्थानों पर कांवड़ यात्रियों को अकारण न रुकने दिया जाए।
विज्ञापन

भारी बारिश के दौरान कांवड़ यात्रियों केे गंगोत्री में ही रोक दिया जाए। बैठक में मौजूद गंगोत्री नेशनल पार्क के उप निदेशक आरएन पांडे ने कहा कि गोमुख जाने के लिए पैदल ट्रेक अलग से है। ट्राली का उपयोग सिर्फ तपोवन जाने वाले पर्यटक की कर सकेंगे। पांडे ने कांवड़ यात्रा के दौरान तपोवन ट्रेक को एक सप्ताह के लिए बंद किए जाने का सुझाव दिया। गोमुख के लिए प्रतिदिन 150 से अधिक कांवड़ नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में एसपी अपर्णा यदुवंशी ने कहा कि पूरे यात्रा रूट को छह सेक्टर में बांटा गया है। यहां पर्याप्त पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। श्री गंगोत्री धाम में स्नानघाटों पर किसी भी प्रकार की दुर्घटना न हो इसके लिए भी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed