फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   DM took charge by taking the blessings of Kashi Vishwanath

काशी विश्वनाथ का आशीर्वाद लेकर डीएम ने संभाला कार्यभार

Mon, 03 Aug 2020 10:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
DM took charge by taking the blessings of Kashi Vishwanath
नवनियुक्त जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सोमवार को उत्तरकाशी पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। इससे पूर्व उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर भोले का आशीर्वाद ग्रहण किया। उन्होंने जिले में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराने की बात कही।
विज्ञापन

नवनियुक्त डीएम को पुलिस के जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। आईएएस में चयन से पूर्व उन्होंने आईआईटी कानपुर से मेकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक व आईआईएम बंगलूरू से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मैनेजमेंट स्ट्रेटेजी किया है। नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन इंवायरमेंटल लॉ की डिग्री भी हासिल की है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कोरोना महामारी एक चुनौती है। इससे निबटने के लिए सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन का अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। इसके अलावा जिले में बेहतर शिक्षा एवं स्वास्थ्य व्यवस्था उनकी प्राथमिकता में होगी। इस मौके पर सीडीओ पीसी डंडरियाल, एडीएम तीर्थपाल सिंह, एसडीएम देवेंद्र नेगी एवं आकाश जोशी, सीओ दीवान सिंह मेहता, वरिष्ठ कोषाधिकारी हिमानी स्नेही, प्रेम सिंह रावत, प्रताप चौहान, प्रभाकर सिंह, विजय प्रताप भंडारी आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed