फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   DM said, Corona epidemic in the district is currently under control

डीएम ने कहा, जिले में कोरोना महामारी फिलहाल नियंत्रित

Sat, 03 Apr 2021 10:28 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
DM said, Corona epidemic in the district is currently under control
डीएम ने कहा कि बड़ी संख्या में सैंपलिंग एवं टीकाकरण से कोरोना महामारी के हालात फिलहाल पूरी तरह नियंत्रण में हैं, लेकिन यदि भविष्य में संक्रमण बढ़ा तो लॉकडाउन की स्थिति से इंकार नहीं किया जा सकता। इसलिए सभी लोग कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करें।
विज्ञापन

शनिवार को पत्रकार वार्ता में डीएम मयूर दीक्षित ने कहा कि जिला सैंपलिंग एवं टीकाकरण में अन्य जनपदों के मुकाबले आगे है। 3.30 लाख आबादी वाले जिले में अभी तक एक लाख 12 हजार 923 लोगों की कोविड जांच कराई जा चुकी है, जबकि 37 हजार 480 का टीकाकरण किया जा चुका है। मार्च में 60 वर्ष से अधिक आयु के 29000 लोगों के टीकाकरण लक्ष्य के सापेक्ष 24000 लोगों को टीका लगाया गया। सुदूरवर्ती गांवों तक टीकाकरण करने के लिए जिले में 65 केंद्रों पर टीके की व्यवस्था की गई है। इसके बाद भी लंबी पैदल दूरी वाले गांवों से बुजुर्गों को केंद्रों तक पहुंचने में आ रही दिक्कतों को देखते हुए सरकार से उनके आने-जाने, ठहरने एवं भोजन आदि की व्यवस्था की अनुमति मांगी गई है।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि वर्तमान में जिले में 28 एक्टिव केस हैं। प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग अपनी ओर से रोकथाम की पूरी कोशिश कर रहा है, लेकिन आम लोगों को भी कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करने में सहयोग करे। इस मौके पर एसपी ददनपाल, सीएमओ डा. डीपी जोशी, एसीएमओ डा. बिपुल बिस्वास, एसडीएम देवेंद्र नेगी, आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल, अपर जिला सूचना अधिकारी सुरेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed