फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   DM ordered a magisterial inquiry

डीएम ने दिए मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश

Wed, 15 Jan 2020 10:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
DM ordered a magisterial inquiry
विगत दिनों आईटीआई बड़कोट के सात छात्रों के राड़ी टॉप के पास जंगल में फंसने और उनमें से एक छात्र की मौत के मामले में डीएम डॉ. आशीष चौहान ने मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने एसडीएम बड़कोट को जांच अधिकारी नियुक्त कर घटना के कारणों, संबंधित छात्रों व आईटीआई प्रबंधन के बयान आदि पहलुओं की पड़ताल करने के निर्देश दिए। साथ ही घटना के लिए जिम्मेदारी या लापरवाही बरतने वाले व्यक्ति की पहचान कर जल्द रिपोर्ट पेश करने को कहा। बीती 10 जनवरी को आईटीआई के सात छात्र पैदल ही बड़कोट से उत्तरकाशी की तरफ निकल पड़े थे, लेकिन वह सभी राड़ी टॉप क्षेत्र के जंगलों में बर्फ के बीच फंस गए थे। जहां से पुलिस व एसडीआरएफ के जवानों ने उन्हें कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू किया था। उनमें से एक छात्र की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed