{"_id":"572b6f3f4f1c1b36595cd059","slug":"dm-jankictty-took-stock-of-the-arrangements","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने जानकीचट्टी में लिया व्यवस्थाओं का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने जानकीचट्टी में लिया व्यवस्थाओं का जायजा
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
Updated Thu, 05 May 2016 09:35 PM IST
विज्ञापन
जायजा
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार धाम यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए डीएम श्रीधर बाबू अद्दांकी ने बृहस्पतिवार को यमुनोत्री धाम क्षेत्र में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम अद्दांकी बृहस्पतिवार को जानकीचट्टी पहुंचे। यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए वे यमुनोत्री धाम की ओर बढ़े, लेकिन बारिश होने के कारण उन्हें आधे रास्ते से ही लौटना पड़ा।
विज्ञापन
उन्होंने जानकीचट्टी में अधिकारियों के साथ बैठक कर यात्रा व्यवस्थाओं की पड़ताल की। फूलचट्टी से जानकीचट्टी के बीच तीन किमी हिस्से में आठ करोड़ रुपये लागत से चल रहे सीसी सड़क निर्माण में अभी तक महज 120 मीटर सड़क ही बन पाने पर डीएम ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन
उन्होंने एडीबी लोनिवि के अधिकारियों से मामले में स्पष्टीकरण मांगा। जानकीचट्टी-यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भी अभी कुछ काम अधूरे पड़े होने पर डीएम ने इन्हें कपाटोद्घाटन से पहले हर हाल में पूरा कराने को कहा।
विज्ञापन
बैठक में डीएम ने जिला पंचायत को आगाह किया कि यात्रा सीजन में पैदल मार्ग पर किसी यात्री के साथ गलत व्यवहार हुआ तो प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। उन्होंने कुली एजेंसी के साथ ही होटल-ढाबों पर मूल्य सूची चस्पा कर निर्धारित मूल्य ही वसूलने के निर्देश दिए। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष अतोल रावत, मंदिर समिति के उपाध्यक्ष पवन प्रकाश उनियाल, पुरुषोत्तम उनियाल, मनमोहन, आशीष, रणवीर राणा आदि मौजूद रहे।