{"_id":"587514624f1c1bb037ba8ae8","slug":"dm-bathing-ghats-on-the-bonfire-and-light-system-instructions","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाड़ाहाट कु थौलू की तैयारी जोरों पर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाड़ाहाट कु थौलू की तैयारी जोरों पर
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
Updated Tue, 10 Jan 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाड़ाहाट कु थौलू (माघ मेला) की तिथि नजदीक आते ही प्रशासन की तैयारी में जुट गया है। डीएम डा. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने स्नान घाटों में हो रहे सुरक्षात्मक कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने जिला पंचायत को जोशियाड़ा स्नान घाट में आने वाले श्रद्धालुओं को अलाव की व्यवस्था रखने को कहा। वहीं पालिका को इंद्रावती नदी के समीप वाले स्नान घाट में लाइट लैंप एवं पार्किंग चियर लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
मेले के दौरान पुरीखेत में पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। केदारघाट वाले मार्ग से अतिक्रमण हटाया जाएगा। जड़भरत घाट के ठीक ऊपर दो अस्थायी शौचालय बनाने के पालिका को निर्देश जारी हुए हैं। मकर संक्रांति पर चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल भी तैनात रहेगा। डीएम ने निरीक्षण के दौरान कहा कि नदी के तटवर्ती क्षेत्रों में आश्रम, बस्ती से नालियों द्वारा नदी में जा रहे गंदे पानी को शीघ्र बंद कराएं।
विज्ञापन
साथ ही संबंधित कार्यदायी संस्था को 15 दिन के भीतर नालियों को बंद करने के निर्देश दें। कहा कि समय पर नाली बंद नहीं की गई, तो संबंधित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल को समुचित व्यवस्थाओं के निरीक्षण की जिम्मेदारी दी गई। इस दौरान सीडीओ उदय सिंह राणा, ददनपाल, ईई सिंचाई पीएस पंवार, एसडीएम भटवाड़ी निकिता खडेलवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन