{"_id":"62165eacfa05a77bd97f2566","slug":"dm-angry-for-coming-to-the-meeting-without-preparation-utter-kashi-news-drn4048238154","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना तैयारी के बैठक में आने पर डीएम नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना तैयारी के बैठक में आने पर डीएम नाराज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद के बेसिक व माध्यमिक स्कूलों में किए जा रहे विभिन्न निर्माण कार्यों में अव्यवस्था पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई है। शिक्षा विभाग व निर्माणदायी एजेंसी के अधिकारी बिना होमवर्क के बैठक में पहुंचे थे। जिस पर जिलाधिकारी ने एक सप्ताह बाद फिर बैठक बुलाई है।
बुधवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद के विभिन्न विद्यालयों में निर्माणाधीन व पूर्ण हो चुके निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक ली। निर्माण कार्यों में अव्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी ने सीईओ शर्मा को व अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्माण स्थलों पर विद्युत, पेयजल, शौचालय आदि के मरम्मतीकरण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिए। साथ ही बोर्ड परीक्षाओं से संबंधित तैयारियों का भी निरीक्षण करने को कहा। बिना तैयारी के बैठक में आने व निर्माण कार्यों की रिपोर्ट असंतुष्टि जताते हुए जिलाधिकारी ने सीईओ को तत्काल नई रिपोर्ट बना कर प्रस्तुत करने को कहा है। डीएम ने बताया कि सभी खंड शिक्षाधिकारियों को सप्ताह में 4 दिन क्षेत्र में निरीक्षण करने को कहा गया है। इस दौरान खंड शिक्षाधिकारी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता भी देखेंगे। 2 मार्च को फिर बैठक ली जाएगी। बैठक में ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिशासी अधिकारी नितिन पांडे सहित सभी विकास खंडों के खंड शिक्षाधिकारी मौजूद थे।