{"_id":"64914cce859a10b0aff0f77c7d9a2650","slug":"district-six-player-talent-show-on-national-level-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा दिखाएंगे जिले के छह खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा दिखाएंगे जिले के छह खिलाड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला,
Updated Fri, 22 Jan 2016 09:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के विभिन्न विद्यालयों के छह छात्र-छात्राएं आगामी 29 जनवरी केरल में होने वाली राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।
जनपदवासियों की नजरें इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर टिकी हैं।
बीते दिसंबर में देहरादून में हुई राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में उत्तरकाशी जिले के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया था।
उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर जिले के छह खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए किया गया।
व्यायाम शिक्षक अमीर चंद रमोला ने बताया कि राइंका डुंडा के विवेक नेगी और नरेंद्र तारगोला (हैमर थ्रो) प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे, जबकि राइंका गेंवला ब्रह्मखाल के यशवीर बांसकूद (पोल वाल्ट), राइंका मोरी के राजन राणा भाला फेंक, राइंका साल्ड की संतोषी त्रिकूद तथा गुंदियाटगांव की रचना लंबीकूद, ऊंचीकूद और सौ मीटर बाधा दौड़ में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता 29 जनवरी से केरल में होगी।