{"_id":"6db3fe451373d463fdc5f0d4561b7ba4","slug":"display-prd-seals-on-tehsil-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील पर पीआरडी जवानों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील पर पीआरडी जवानों का प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
Updated Mon, 21 Dec 2015 07:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नियमित ड्यूटी और समय पर मानदेय भुगतान की मांग को लेकर पीआरडी जवानों ने तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन कर बेमियादी धरना आंदोलन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
उन्होंने प्रशिक्षित जवानों के बजाय राजनीतिक दबाव में बाहरी लोगों को पीआरडी में ड्यूटी दिए जाने का भी विरोध किया। तय कार्यक्रमानुसार प्रांतीय रक्षक दल के जवान तहसील मुख्यालय पर एकत्र हुए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पीआरडी के जवानों को वर्षभर नियमित ड्यूटी नहीं दिए जाने से खाली समय में उनके समक्ष आजीविका का संकट खड़ा हो जाता है। पीआरडी जवानों को साल में सिर्फ कुछ महीने ही रोजगार दिया जा रहा है।
विज्ञापन
साथ ही समय पर मानदेय नहीं मिलने से भी उन्हें आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा पीआरडी के जवानों ने प्रशिक्षित जवानों के बजाय राजनीतिक दबाव में बाहरी लोगों को पीआरडी में ड्यूटी पर तैनात किए जाने का भी विरोध किया।
प्रदर्शन करने के बाद पीआरडी जवानों ने तहसील परिसर में बेमियादी धरना शुरू कर दिया। उन्होंने मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया।
प्रदर्शनकारियों में प्रांतीय रक्षक दल हित संगठन के ब्लाक अध्यक्ष चैन सिंह राणा, सचिव सुमन लाल रौंटा, प्यारेलाल, बचन लाल, ज्ञान दास, बचन दास, मनमोहन, कृपाल सिंह, रमेश, उपेंद्र, मोतीलाल आदि मौजूद रहे।