फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Difficulties capture villages increased snowfall.

बर्फबारी से कैद गांवों की बढ़ी मुश्किलें

Mon, 09 Jan 2017 10:37 PM IST
Updated Mon, 09 Jan 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
Difficulties capture villages increased snowfall.
snowfall

यमुनाघाटी के गीठ और ठकराल पट्टी के कई गांवों में खाद्यान्न संकट गहरा गया है। यहां गोदाम में गेहूं नहीं पहुंचने पर रिटेलरों ने राशन उठाने से साफ इंकार कर दिया। इन हालातों में बर्फबारी से कैद इन गांवों में ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।  

विज्ञापन


बड़कोट खाद्यान्न भंडार के गीठ और ठकराल पट्टी के करीब 24 गांव बर्फबारी के लिहाज से संवेदनशील हैं, इन गांवों में दिसंबर-फरवरी तक के एडवांस राशन का कोटा भेजा जाता है लेकिन इस बार गांवों तक जनवरी का राशन नहीं पहुंचा है। लोगों को खाद्यान्न संकट का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


स्थिति यह है कि ग्रामीणों को दिसंबर के राशन के नाम पर अभी तक मात्र चावल ही मिल पाया। अब जबकि मौसम के करवट लेने से ये गांव बर्फबारी से कैद हो गए हैं तो ग्रामीणों के सामने खाद्यान्न की विकट समस्या आ खड़ी हो गई है। ग्रामीण जगत सिंह रावत, लोकेंद्र, चैन सिंह मनवीर सिंह, सरदार सिंह आदि का कहना है कि क्षेत्र में अभी तक जनवरी का राशन नहीं पहुंच पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाद्यान्न विभाग के पूर्ति निरीक्षक पीडी सौंदाण का कहना है कि गोदाम में गेहूं उपलब्ध नहीं होने से रिटेलर खाद्यान्न नहीं उठा रहे हैं। चावल पर्याप्त हैं, गेहूं आने पर जल्द प्रभावित गांवों में राशन पहुंचा दिया जाएगा। इधर, जिला पूर्ति अधिकारी आईडी नौटियाल ने बताया कि गेहूं जल्द ही गोदाम में पहुंच जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed