फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Dharma Pad Yatra leaves from Gangotri Dham

गंगोत्री धाम से धर्म पदयात्रा रवाना

Mon, 30 Sep 2019 12:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Dharma Pad Yatra leaves from Gangotri Dham
गंगोत्री धाम से गंगा जल लेकर धर्म पद यात्रा पर रवाना होता संतों एवं श्रद्धालुओं का जत्था। - फोटो : UTTER KASHI
विश्व शांति एवं राष्ट्र कल्याण के उद्देश्य से स्वामी नर्मदानंद महाराज के नेतृत्व में गंगोत्री धाम से धर्म पदयात्रा रवाना हुई। यात्रा में शामिल संत देश के विभिन्न हिस्सों में स्थित 12 ज्योतिर्लिंगों का गंगा जल से अभिषेक करेंगे। नवरात्र के प्रथम दिन गंगोत्री धाम में पूजा-अर्चना के बाद पदयात्रा का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश से पहुंचे संतों एवं पदयात्रियों ने गंगोत्री धाम स्थित गंगा घाट से गंगा जल के कलश भरे। धर्म पद यात्रा की अगुवाई कर रहे मध्यप्रदेश के स्वामी नर्मदानंद महाराज ने कहा कि विश्व शांति, विश्व में सनातन धर्म की स्थापना एवं राष्ट्र की विजय के उद्देश्य से यह धर्मयात्रा निकाली जा रही है। धर्मयात्रा में सोमनाथ गुजरात, मल्लिकार्जुन आंध्रप्रदेश, महाकालेश्वर एवं ओंकारेश्वर मध्यप्रदेश, केदारनाथ उत्तराखंड, भीमशंकर महाराष्ट्र, काशी विश्वनाथ वाराणसी, त्रयंबकेश्वर महाराष्ट्र, वैद्यनाथ झारखंड, नागेश्वर गुजरात, रामेश्वर तमिलनाडु एवं घृश्णेश्वर महाराष्ट्र आदि ज्योतिर्लिंगों का अभिषेक किया जाएगा।
विज्ञापन

गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल ने गंगा घाट और मंदिर में विशेष अनुष्ठान के साथ इस धर्म पदयात्रा को रवाना किया। उन्होंने बताया कि इस पदयात्रा में करीब 50 संत शामिल हैं। ईशावस्यम आश्रम के स्वामी राघवेंद्रानंद सरस्वती ने धर्मयात्रा में शामिल संतों को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर मंदिर समिति के सचिव दीपक सेमवाल, सहसचिव राजेश सेमवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष सतेंद्र सेमवाल आदि तीर्थ पुरोहित एवं संत-महात्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed