फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Demonstration of councilors and sweepers against EO

ईओ के खिलाफ सभासद व सफाईकर्मियों का प्रदर्शन

Thu, 05 Aug 2021 06:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 06:30 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of councilors and sweepers against EO
नगर पालिका बड़कोट की अधिशासी अधिकारी (ईओ) के खिलाफ पालिकाध्यक्ष सहित सभासदों, कर्मियों व पर्यावरण मित्रों ने मोर्चा खोल दिया है। ईओ के स्थानांतरण की मांग को लेकर पालिकाध्यक्ष, सभासदों व पर्यावरण मित्रों ने पालिका परिसर पर प्रदर्शन किया। उन्होंने ईओ पर कर्मचारियों के उत्पीड़न का आरोप लगाया। वहीं ईओ अमरजीत कौर ने कहा कि वह नियमानुसार कार्य कर रही हैं। पर्यावरणमित्रों की मांगों के संबंध में शासन से पत्राचार किया गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पालिका परिसर में कर्मचारियों, सभासदों व पर्यावरण मित्रों ने ईओ के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। पालिकाध्यक्ष अनुपमा रावत ने भी समर्थन दिया। अध्यक्ष को दिए पत्र में पर्यावरण मित्रों व कर्मियों ने ईओ पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक ईओ का स्थानांतरण नहीं हो जाता हड़ताल जारी रहेगी। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि वह पर्यावरण मित्रों के साथ हैं। पर्यावरण मित्रों के साथ ईओ के विवाद से काम भी प्रभावित हो रहा है। प्रदर्शनकारियों में सुंदर कुमार, धर्मेंद्र कुमार, कामेश, संजय, मिथिलेष, सभासद संजय अग्रवाल, त्रेपन असवाल, हरदेव सिंह, परिता, जयमाला, अर्जुन सिंह, संजय रावत, संजय काला आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed